फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Controversy over asking for beedis in Karnal, Two people beat a young man till he became unconscious

करनाल में बीड़ी मांगने पर विवाद: दो लोगों ने एक युवक को बेहोश होने तक पीटा, जान से मारने की धमकी देकर गए आरोपी

Tue, 12 Dec 2023 01:26 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 12 Dec 2023 01:26 PM IST
सार

करनाल में एक युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि विवाद बीड़ी मांगने को लेकर हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Controversy over asking for beedis in Karnal, Two people beat a young man till he became unconscious
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

करनाल के असंध क्षेत्र के एक गांव के दो लोगों ने एक युवक की बीड़ी मांगने की बात को लेकर पिटाई कर दी। वहीं दोनों लोगों ने युवक को बेहोश होने तक पीटा और उसके बाद उसे वहीं छोड़कर गांव में चले आए। पुलिस ने पीड़ित की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


चोरकारसा निवासी कैलाशो देवी ने असंध थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 दिसंबर को शाम करीब साढ़े छह बजे उसके लड़के विकास को गांव के ही नरेश व भूप सिंह अपने साथ उपलाना गांव लेकर गए थे। वहां से वापस आते समय उपलाना गांव के भट्टे के नजदीक उन्होंने मोटरसाइकिल रोकी और दोनों ने उसके बेटे से बीड़ी मांगी और उसी दौरान दोनों आरोपियों ने उसके बेटे के साथ हाथापाई कर दी। दोनों ने उसके बेटे के ऊपर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। जिससे उसका बेटा बेहोश हो गया। उसके बाद दोनों आरोपी उसे वहीं छोड़कर व जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन


अज्ञात ने डायल 112 को फोन कर दी सूचना
पीड़ित मां कैलाशो देवी ने बताया कि उपलाना गांव स्थित भट्टे के पास से गुजर रहे किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके बेटे को बेहोशी की हालत में देखा तो उसने तुरंत डायल 112 को फोन किया। जिसके बाद सूचना पाकर डायल 112 मौके पर पहुंची और उसके बेटे को एंबुलेंस की सहायता से असंध के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर हालत के चलते रोहतक पीजीआई रेफर
पीड़ित मां कैलाशो देवी ने बताया कि असंध के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद डॉक्टरों ने उसके बेटे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे करनाल नागरिक अस्पताल के ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया। उसके बाद वहां से भी डॉक्टरों ने प्राथमिकी देकर रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। अब उसके बेटे का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।


थाना प्रभारी के अनुसार
चोरकारसा निवासी कैलाशो देवी की शिकायत पर गांव के ही दो लोगों पर मारपीट का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पीड़ित के बेटे का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। जिसकी हालत में पहले से सुधार है। -मनोज कुमार, थाना प्रभारी, असंध।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed