फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Contract employees will move to CM residence on 4th

Karnal News: चार को सीएम आवास घरेंगे अनुबंधित कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 07:09 AM IST
विज्ञापन
Contract employees will move to CM residence on 4th
- विधायक को सौंपा ज्ञापन, मानसून सत्र में मुद्दा उठाने का मिला आश्वासन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
असंध। स्थानीय नई अनाज मंडी में अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के सदस्यों ने मांगों का पत्र विधायक शमशेर सिंह गोगी को सौंपा। उन्होंने कर्मचारियों की मांगों को सरकार से पूरा करवाए जाने की मांग की। विधायक ने आश्वासन दिया कि विधानसभा के मानसून सत्र में यह बात जरूर उठाएंगे।

अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष रवि राणा ने बताया कि अभी तक स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एचकेआरएन कर्मचारियों की मांगों का कोई समाधान नहीं किया गया है। जिस कारण से कर्मचारियों में रोष है। इसके चलते भारतीय मजदूर संघ के मार्गदर्शन में अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की 14 जुलाई को करनाल में सभा की गई थी। इसमें बड़े आंदोलन का निर्णय लिया गया था। बार-बार प्रदर्शन के बाद अब कर्मचारियों ने हर विधायक को अपने मांग पत्र सौंपे हैं।
विज्ञापन


अब चार अगस्त को प्रदेशभर के अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारियों की ओर से फव्वारा पार्क में रोष जताते हुए मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। रवि ने मांग की कि उनको पॉलिसी बनाकर नियमित किया जाए, तब तक समान काम समान वेतन दिया जाए। इसके साथ ही कर्मचारियों को महंगाई के हिसाब से 30 प्रतिशत वृद्धि दी जाए। एचकेआरएन कर्मचारियों को टीए डीए का लाभ दिया जाए। कर्मचारियों को एलटीसी, ग्रेज्यूटी, ईएल, सीसीएल समेत छुट्टियों का लाभ दिया जाए। निगम कर्मचारियों की स्वैच्छिक ट्रांसफर पॉलिसी लागू करने सहित अन्य मांगें पूरी की जाएं। इस दौरान रणजीत सिंह, गुरजीत सिंह, सुशील शर्मा, विक्रम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed