फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Construction of second multipurpose hall begins at Karna Stadium

Karnal News: कर्ण स्टेडियम में दूसरे बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण शुरू

Sun, 22 Feb 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 22 Feb 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Construction of second multipurpose hall begins at Karna Stadium
कर्ण स्टेडियम में बना बहु उद्धेश्य हाल संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कर्ण स्टेडियम में दूसरे बहुउद्देशीय हॉल का अटका निर्माण कार्य शनिवार को शुरू हो गया। इसमें छह से अधिक खेलों को जगह मिलेगी। स्मार्ट सिटी के इस प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य पिछले साल शुरू हुआ था। ठेकेदार किसी कारण से कार्य बीच में ही छोड़ गया था। पिछले साल दिसंबर में हाॅल के लिए दोबारा से टेंडर किया गया।
जिले को दो हॉल की सौगात मिलने वाली है। इनके नवंबर महीने तक शुरू होने की उम्मीद है। कर्ण स्टेडियम में दो इमारतों में बहुद्देशीय हॉल बनाए जा रहे हैं। करीब सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक इमारत में हॉल में निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। खिलाड़ियों ने अभ्यास भी शुरू कर दिया है हालांकि औपचारिक रूप से इसे खेल विभाग के सुपुर्द नहीं किया गया है। दूसरी इमारत में बन रहे बहुद्देशीय हॉल में निर्माण कार्य शनिवार से फिर शुरू हुआ। इस हॉल का निर्माण राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है। हाॅल के अंदर ताइक्वांडो, बैडमिंटन, जिमनास्टिक, कुश्ती, बॉक्सिंग व तलवारबाजी सहित कई खेलों को जगह दी जाएगी।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी राजबीर सिंह रंगा ने बताया कि हाॅल का कार्य दोबारा से शुरु हो गया है। कार्य जल्द से जल्द समाप्त किया जाएगा। उम्मीद है नवंबर तक दोनों हॉल विभाग के सुपुर्द कर दिए जाएंगे। खिलाड़ी इनका पूरी तरह से उपयोग कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed