फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Congressmen who oppose Vij arrested, karnal

विज का विरोध करने पहुंचे कांग्रेसी गिरफ्तार

Wed, 25 Jan 2017 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Wed, 25 Jan 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन

 महात्मा गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के करनाल पहुंचने पर विरोध जताया। महात्मा गांधी चौक पर जैसे ही कांग्रेस नेता पहुंचे तो पुलिस ने उनको वहीं से हिरासत में ले लिया। पुलिस चार कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में लेकर अज्ञात स्थान पर ले गई है। समाचार लिखे जाने तक थाने में केस दर्ज नहीं हुआ था। बता दें कि गत दिनों स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने महात्मा गांधी पर विवादित टिप्पणी की थी। इसको लेकर प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। बकायदा कांग्रेस के युवा नेता पंकज पुनिया ने सिविल लाइन थाने में विज के खिलाफ शिकायत भी दी थी। गणतंत्र दिवस पर करनाल में झंडा फहराने आ रहे स्वास्थ्य मंत्री शाम को करनाल पहुंचने की सूचना जैसे ही कांग्रेस नेताओं को मिली तो वे विरोध जताने के लिए महात्मा गांधी चौक पर पहुंचे गए। इनमें हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश सचिव पंकज पुनिया, राजीव गांधी पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डा. सुनील पंवार, हरियाणा एचएसएस बोर्ड के पूर्व सदस्य रामशरण भोला, पवित्र विर्क जैसे ही चौक पर पहुंचे तो पहले से ही तैयार सिविल लाइन थाना पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया और उनको अज्ञात स्थान पर ले गई। देर शाम मंत्री विज करनाल रेस्ट हाउस पहुंच गए।

विज्ञापन


लोकतंत्र की हो रही हत्या : पूनिया
इससे पहले, कांग्रेस के प्रदेश सचिव पंकज पूनिया ने बताया कि सरकार लोकतंत्र की हत्या करने पर तुली हुई है। लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने और प्रदर्शन करने का अधिकार है। कांग्रेस शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करना चाहती थी, लेकिन सरकार आम आदमी के अधिकारों का हनन करने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को गिरफ्तार करना चाहिए। महात्मा गांधी जिन्होंने आज आजाद भारत में तिरंगा फहराने का अधिकार दिलाया। उन्हीं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के बाद स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को तिरंगा फहराने का नैतिक अधिकार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed