फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Congress workers burnt the effigy of PM

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका पीएम का पुतला

Sat, 19 Dec 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल Updated Sat, 19 Dec 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस के महासचिव एवं करनाल के प्रभारी जगदेव मलिक तथा प्रदेश कांग्रेस के सचिव पंकज पूनिया के नेतृत्व में करनाल के कमेटी चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार नेशनल हैराल्ड के मामले में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं सोनिया गांधी तथा राहुल गांधी पर बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है। भाजपा सरकार अब औछी राजनीति पर उतर आई है।

विज्ञापन


इसे किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस के प्रदेश सचिव पंकज पूनिया ने कहा कि भाजपा ज्वलंत मुद्दे से लोगों का ध्यान हटाने के लिए बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है। कांग्रेस इसे बर्दास्त नहीं करेगी। सुबह कांग्रेस कार्यकर्ता कमेटी चौक पर एकत्रित हुए। यहां पर पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले की शव यात्रा निकाली और बाद में पुतले को फूंका।
विज्ञापन


मौके पर कृष्ण शर्मा बसताड़ा, डॉ. सुनील पंवार, नीटूमान, प्रदेश सचिव मुनीश परवेज राणा, मुनीश कामरा, जोगिंद्र राणा सालवन, सुखराम बेदी, जोगिंद्र उचाना, डा. सुभाष, सिल्ला पहलवान, संतोष तेजान, दीपक अत्री, जोगिन्द्र वाल्मीकि के साथ-साथ तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed