फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Congress's crown prince will be tested today in Chief Minister's bastion

Karnal News: मुख्यमंत्री के गढ़ में आज होगी कांग्रेस के युवराज की परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
Congress's crown prince will be tested today in Chief Minister's bastion
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के शहर में शनिवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की परीक्षा होगी। कांग्रेसियों में राहुल गांधी के आने से जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। सीएम के गढ़ में कांग्रेस के युवराज, पंजाबी भाषियों के बीच कितनी सेंध लगा पाएंगे। इसका पता उनके आने के बाद ही लगेगा। यात्रा के दौरान राहुल गांधी से मिलने का जो खाका तैयार किया गया है। उसमें विभिन्न संगठनों, विरादरियों, समुदायों से मुलाकात भी शामिल है। इसके पीछे कहीं न कहीं जुड़ाव की पटकथा भी छिपी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 2014 से करनाल में लगातार भाजपा की जीत हो रही है, यहां से लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं। हालांकि इससे पहले यहां कांग्रेस के दबदबा रहा है। मुख्यमंत्री लगातार विकास का रथ भी आगे बढ़ा रहे हैं। इसलिए पंजाबी समुदाय के कई बड़े दिग्गज भाजपा के साथ नजर आ रहे हैं। जगमोहन आनंद, अशोक सुखीजा, राजेश अग्घी, ईश गुलाटी आदि पंजाबी समुदाय के चेहरे भाजपा में हैं।
विज्ञापन

पंजाब सभा के सह सहसचिव हरमीत सिंह हैप्पी के अनुसार पूरे हरियाणा में तो पंजाबी भाषी 32 प्रतिशत हैं लेकिन करनाल में इनकी संख्या इससे भी अधिक है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खुद भी पंजाबी समुदाय से आते हैं। ऐसे में राहुल गांधी की नजर पंजाब समुदाय पर टिकी हुई है। हालांकि त्रिलोचन सिंह, शमशेर सिंह गोगी आदि कई पंजाबी व सिख चेहरे पहले से ही कांग्रेस से जुड़े हैं लेकिन कांग्रेस भी ये जानती है कि यदि पंजाबी समुदाय को साध लिया जाए तो कांग्रेस की मंशा सफल हो सकती है। शायद इसी मंशा को लेकर राहुल गांधी की पैदल यात्रा शहर के अंदर से गुजरने वाली है। बड़ी विरादरियों की बात करें तो जाट विरादरी में किसान आंदोलन के बाद से कांग्रेस की सेंधमारी बढ़ी हुई बताई जा रही है। उनकी सत्ता से नाराजगी को भी कांग्रेस भुनाने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। इसके अलावा कई विरादरियों के प्रतिनिधियों से भी मिलने की संभावना है, उनकी ओर स्वागत का कार्यक्रम भी तय किया गया है। ये अलग बात है कि सभी कांग्रेसियों में भारी उत्साह है, लेकिन उन्होंने जो पोस्टर व होर्डिग्स लगाए हैं, उनमें कोई एक ऐसा पोस्टर या होर्डिंग्स नहीं दिख रहा है, जिसमें हरियाणा कांग्रेस के सभी बड़े चेहरे एक साथ दिख रहे हों। हरियाणवी कांग्रेस के दिग्गजों को एक मंच लाकर उनके दिलों को जोड़ना भी किसी चुनौती से कम नहीं है, ये भी देखना होगा कि राहुल गांधी इन दिग्गजों को एकता का कौन सा मंत्र देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
प्रेस कांफ्रेंस करेंगे कांग्रेस नेता
करनाल। कांग्रेस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह ने बताया कि कांग्रेस नेता जयराम रमेश, शक्ति सिंह गोहिल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेशाध्यक्ष उदयभान सिंह भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सुबह 11.30 बजे मधुबन में अस्पताल के पास पत्रकारों से बातचीत भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed