फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   congress loot, country, abhay

कांग्रेस ने देश को लूटने का किया काम : अभय

Sat, 30 Jul 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल Updated Sat, 30 Jul 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
congress loot, country, abhay
इनेलो प्रमुख अभय चौटाला - फोटो : file
 विधानसभा में विपक्ष के नेता एवं विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार से देश को लूटने का काम किया और भाजपा सरकार महंगाई करके आम आदमी को लूट रही है। कांग्रेस ने 10 साल राज करके देश-प्रदेश को बर्बादी की ओर धकेला। भाजपा कांग्रेस से दो कदम आगे चलकर देश को लूटने की नीतियों पर काम कर रही है। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में इनेलो प्रदेशभर में सद्भावना सभा कर रही है। उन्होंने लोगों से भाईचारा कायम रखने का आह्वान करते हुए कांग्रेस और भाजपा की षड्यंत्रकारी नीतियों से दूर रहने का आह्वान किया। 
विज्ञापन


अभय चौटाला काछवा गांव में सद्भावना सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर ने ऐसे संविधान का निर्माण किया, जिससे हर वर्ग को उसके अधिकार मिले। डॉ. भीमराव ने हर वर्ग को उसका हक दिलवाया। अभय चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनाव के समय किए जो वादे किए थे, उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। 
विज्ञापन

स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने का दम भरकर भाजपा ने किसानों के वोट हथियाए थे, लेकिन आज तक यह रिपोर्ट लागू नहीं की गई। कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं किया गया बल्कि उन्हें नौकरी से ही हटा दिया गया। भाजपा सरकार केवल घोषणाएं करके जनता को गुमराह कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा और कांग्रेस ने जनता में फूट डालने का काम किया : अरोड़ा
इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को इनेलो पूरे प्रदेश में मना रही है। सद्भावना सभा के माध्यम से प्रदेश की जनता को भाईचारे के सूत्र में पिरोने का कार्य किया जा रहा है। भाजपा और कांग्रेस ने प्रदेश की जनता में फूट डालने का काम किया, लेकिन इनेलो भाईचारा खराब नहीं होने देगी। इस अवसर पर जिला प्रधान यशवीर राणा, पूर्व विधायक मामूराम, नरेंद्र सांगवान, रामकुमार ऐबला, पूर्व जिला अध्यक्ष सतपाल गुप्ता, जिला प्रवक्ता हरपाल रोड, हलका प्रधान ओमप्रकाश सलूजा, ज्ञान सिंह चावला, डिप्टी मेयर मनोज वधवा, प्रलहाद चहल, राजीव वाल्मीकि, अमन चावला, मदन मुंजाल, सतनाम काछवा, संतोष यादव, सुभाष भाटिया, सुमेर काछवा, चंदा सिंह, राजेश सिंगला, सुरिंद्र भाटिया, सुरेश शर्मा, कालू रहेजा, कर्मबीर पूंडरक, नरेश पूंडरक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed