फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   - Congress is beginning to see defeat, hence there is a need for alliance: Manohar Lal.

- कांग्रेस को हार दिखने लगी है इसलिए गठबंधन की जरूरत पड़ रही : मनोहर लाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 06:37 AM IST
विज्ञापन
- Congress is beginning to see defeat, hence there is a need for alliance: Manohar Lal.
कहा, भाजपा में टिकट नहीं बदले जाते, सभी रूठों को मनाएंगे
विज्ञापन

- रविवार को भाजपा के जिला कार्यालय पहुंचे केंद्रीय मंत्री
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। पूर्व सीएम एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल रविवार को भाजपा के जिला कार्यालय कर्ण कमल पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन के सवाल पर कहा कि जब कांग्रेस को गठबंधन की जरूरत पड़ रही है, तो उनकी क्या मनोस्थिति होगी, इसे समझा जा सकता है। कांग्रेस जमीन पर कहीं नहीं है, उन्हें अपनी हार दिखने लगी है।
विनेश फोगाट को जुलाना से कांग्रेस का टिकट मिलने पर उन्होंने कहा कि वह खुद जुलाना से भाग रही हैं, उन्होंने कहा कि वह जुलाना से चुनाव नहीं लड़ना चाहती हैं। कांग्रेस की पहले सूची सेटिंग-गेटिंग का खेल है।
विज्ञापन

भाजपा तीसरी बार हरियाणा में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। यहां पहले से ही अब तक घोषित चारों प्रत्याशियों को बुलाया गया था। उन्होंने बातचीत के दौरान स्पष्ट किया कि भाजपा अनुशाषित पार्टी है। पार्टी का पालियामेंट्री बोर्ड काफी सोच समझकर टिकट तय करता है, इसलिए भाजपा में टिकट बदले नहीं जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा के नेताओं के बागी तेवरों, नाराजगी पर कहा कि सभी रूठों को मना लिया जाएगा, वह मान भी जाएंगे। ये लोकतंत्र हैं, कई लोग चुनाव लड़ना चाहते हैं, वह जीत भी सकते हैं लेकिन पार्टी सभी को संतुष्ट करके आगे बढ़ती है। उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र की सभी नौ सीटों को भारी अंतर से जीतने का दावा करते हुए कहा कि शीघ्र भाजपा के बड़े नेताओं जैसे पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ आसपास के राज्यों के सीएम आदि की भी रैलियां होंगी। उन्होंने कहा कि करनाल जिले में तो चार सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं, असंध में मंथन चल रहा है। शीघ्र प्रत्याशी घोषित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed