{"_id":"e587bbb4baa21d78a237dd58dd16dd0a","slug":"complain-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल-कॉलेजों में रखीं शिकायत पेटियां खोलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल-कॉलेजों में रखीं शिकायत पेटियां खोलीं
कैथल
Updated Fri, 07 Feb 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिरकार पुलिस अधिकारियों को स्कूल-कॉलेजों में लगे शिकायत बॉक्सों की याद आ ही गई। अमर उजाला ने छह फरवरी के अंक में इस मामले को उठाया था जिस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने वीरवार को शिकायत बॉक्स खोले जिसमें कई शिकायतें पाई गईं। इन बॉक्सों में छात्राओं ने स्कूल में असुविधाओं, सफाई व्यवस्था, साइकिल आदि के बारे में अपनी शिकायतें डाल रखी थीं।
शहर थाना प्रभारी विक्रमजीत ने बताया कि वीरवार को थाना क्षेत्र के अंतर्गत सभी कॉलेजों व स्कूलों में जाकर शिकायत पेटियां खोलीं। अधिकतर शिकायतें छात्राओं की स्कूल व कॉलेजों के संबंध में ही मिली हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि उन्होंने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, आरकेएसडी कॉलेज, जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान, राजकीय स्कूल जाखौली अड्डा, सैनी हाई स्कूल, ओमप्रभा जैन, आईटीआई में शिकायत बॉक्स खोले हैं।
इनमें छात्राओं ने स्कूल में सफाई व्यवस्था, मिड-डे मील में साफ-सफाई एवं दूर से आने वाली छात्राओं ने साइकिल की मांग रखी है। उन्होंने बताया कि स्कूल और कॉलेज संबंधी समस्याओं को विद्यालय व कॉलेज के प्रधानाचार्य के पास भेज दिया जाएगा। इसके अलावा साइकिल संबंधी समस्या के बारे में शिक्षा अधिकारियों को सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन
मोबाइल पर गाने बजाने पर लगे रोक
आरकेएसडी कॉलेज में एक छात्रा ने कॉलेज परिसर में मोबाइल पर गाने बजाने पर रोक लगाए जाने की मांग की है। शिकायत बॉक्स में डाली शिकायत में छात्रा ने कहा कि हमेशा देखने में आता है कि कॉलेज परिसर में विद्यार्थी मोबाइल में गाने बजाते हुए चलते हैं। इससे शैक्षणिक माहौल पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।