फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Commercial activity will not run in residential building, building sealed...

Karnal News: अब एसी बस से कर सकेंगे राजधानी तक का सफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 03:01 AM IST
विज्ञापन
Commercial activity will not run in residential building, building sealed...
- करनाल से दिल्ली और चंडीगढ़ मार्ग पर चलाई एसी बस, सामान्य से महज 70 रुपये अधिक लगेगा किराया
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। करीब डेढ़ माह के इंतजार के बाद कर्ण नगरी से रोडवेज की एसी बसों का संचालन शुरू हो गया है। अब इन बसों से शहर के लोग राजधानी तक का सुगम सफर तय कर सकते हैं। करनाल से दिल्ली और चंडीगढ़ मार्ग पर एक-एक एसी बस चलाई गई है। दोनों मार्गों पर इस बस का किराया सामान्य किराये से महज 70 रुपये तक ज्यादा है। जिसे चुकाकर लोग आरामदायक सफर का आनंद ले सकते हैं।
बुधवार को दोनों बसों को मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। करनाल से दिल्ली जाने वाली बस का एक तरफ का किराया 210 रुपये है। जबकि सामान्य बस का किराया 140 रुपये है। इसी तरह चंडीगढ़ जाने वाली बस का किराया 220 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि सामान्य रोडवेज बस का किराया 160 रुपये है। दोनों बसें रोटेशन के हिसाब से दिल्ली और चंडीगढ़ तक की दूरी तय करेंगी। यानी करनाल से दिल्ली जाने वाली बस दिल्ली से सीधा चंडीगढ़ होते हुए वापस करनाल आएगी। इसी तरह चंडीगढ़ जाने वाली बस चंडीगढ़ से दिल्ली तक का सफर तय करके करनाल वापस आएगी। ऐसे में दोनों मार्गों पर एक बस का चक्कर बढ़ा करते हुए दो-दो फेरे बनाए गए हैं। विदित हो कि सबसे पहले दो एसी बसें 15 जुलाई को करनाल डिपो में आई थी। ब्यूरो
विज्ञापन


ये बनाई व्यवस्था
- करनाल से दिल्ली : सुबह 7.30 बजे बस पुराने अड्डे से रवाना होगी। जोकि घरौंडा, पानीपत, मुरथल होते हुए आईएसबीटी दिल्ली जाएगी। वहां से वापस चलकर इन ठहराव के साथ-साथ करनाल से आगे चंडीगढ़ तक जाएगी। करनाल से दिल्ली तक 210 रुपये किराया लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- करनाल से चंडीगढ़ : सुबह 6.20 बजे बस पुराने अड्डे से रवाना होगी। जोकि कुरुक्षेत्र, शाहबाद, अंबाला, जिरकपुर होते हुए चंडीगढ़ जाएगी। वहां से वापस चलकर इन ठहराव के साथ-साथ करनाल से आगे दिल्ली तक जाएगी। करनाल से चंडीगढ़ का 220 रुपये किराया लगेगा।

कैथल और यमुनानगर मार्ग पर भी चलेगी बस
विभाग के पास अब तक कुल सात एसी बस आ चुकी हैं। दस्तावेज तैयार होने के साथ ही केवल दो बसों का संचालन शुरू किया गया है। अन्य पांच बसों में से एक-एक बस करनाल से कैथल और करनाल से यमुनानगर तक चलाने की भी योजना है। ये बसें भी दिल्ली तक जाएंगी। हालांकि अभी इनके मार्ग, ठहराव और किराया तय नहीं हुआ है। दस्तावेज तैयार होने के बाद औपचारिकता पूरी करके इन्हें चला दिया जाएगा।


एसी बस का चंडीगढ़ से दिल्ली तक का किराया 430 रुपये है। दो एसी बसें अस्थायी समयसारिणी पर चला दी हैं। इनका फाइनल टाइमटेबल मुख्यालय की ओर से तैयार किया जाएगा। अन्य पांच एसी बसों में यदि यात्रियों की मांग रही तो एक वैष्णो देवी व हरिद्वार मार्ग पर भी चलाई जा सकती है। - कुलदीप सिंह, जीएम रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed