फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Colonizers are encouraged, sewerage started connecting in the main line

कॉलोनाइजरों के बढ़ने लगे हौसले, मैन लाइन में जोड़ने लगे सीवरेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Colonizers are encouraged, sewerage started connecting in the main line
गोगड़ीपुर फ्लाइओवर के समीप गिरड़े वाले पीर के समीप कटी अवैध कॉलोनी का सीवरंज को नगर निगम के सीवरे
करनाल। रिश्वत कांड मामले में डीटीपी विक्रम व तहसीलदार राजबख्श के जेल में जाने के बाद कॉलोनाइजरों के हौसले दोबारा बुलंद होने लगे हैं। उन्हें अब विजिलेंस की जांच का भी कोई डर नहीं है। कॉलोनाइजर अवैध कॉलोनी के सीवरेज को निगम के मुख्य सीवरेज लाइन से जोड़ने लगे हैं। ऐसा ही एक मामले गिरड़े वाले पीर के समीप सामने आया है। जहां कॉलोनाइजर ने अवैध कॉलोनी का सीवरेज निगम के सीवरेज से जोड़ दिया है। इतना ही नहीं सड़क पर गड्ढा भी सरेआम खुदा हुआ है।
विज्ञापन

इस ओर न तो नगर निगम अधिकारियों ने कोई ध्यान दिया और न ही जिला प्रशासन ने। इससे यह साफ है कि अवैध कॉलोनी का कार्य अभी तक रुका नहीं है। अभी भी अवैध कॉलोनी का खेल जारी है। यह कॉलोनी बंद राइस मिल की जगह पर काटी गई है। हालांकि डीटीपी रिश्वत कांड मामले में कई कॉलोनाइजरों, कर्मचारियों और डीड राइटरों के नाम सामने आ चुके हैं। जो डीटीपी विक्रम और तहसीलदार राजबख्श को रिश्वत के रुपये देते थे।
विज्ञापन

डीटीपी की इस कॉलोनी पर रही है खास मेहरबानी
कुछ महीने पहले डीटीटी विक्रम अवैध कॉलोनियों में कार्रवाई कर रहे थे। अवैध कॉलोनी में जाकर डीटीपी लोगों के घरों पर पीला पंजा लगा रहे थे और वहीं सीवरेज लाइन भी उखाड़ रहे थे लेकिन उस दौरान भी डीटीपी की इस कॉलोनी में खास महरबानी थी। इस कॉलोनी में डीटीपी ने दो बार कार्रवाई की लेकिन दोनों बार सिर्फ लोगों के घरों की नींव उखाड़ी और सीवरेज पाइप लाइन को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ महीनों में ही विकसित हो गई कॉलोनी
यह कॉलोनी कुछ महीनों में ही विकसित हो गई है। इस कॉलोनी में 70 प्रतिशत से अधिक प्लाट बिक चुके हैं तो वहीं मकान भी बन गए हैं जिनमें लोग रहे हैं इतना ही नहीं कॉलोनी में सड़क का भी निर्माण कार्य चल रहा है। पत्थर बिछाए जा रहे हैं।
वर्जन
अवैध कॉलोनी के सीवरेज को नगर निगम के सीवरेज में बिना अनुमति के जोड़ा है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। इसकी जांच के लिए आदेश दे दिए गए हैं।
-अनीश यादव, डीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed