फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   college students to educate Ilitrate women

छात्राओं ने उठाया महिलाओं को साक्षर करने का बीड़ा

Fri, 20 Dec 2013 11:40 PM IST
कैथल
कैथल Updated Fri, 20 Dec 2013 11:40 PM IST
विज्ञापन
college students to educate Ilitrate women
कैथल जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान की छात्राओं ने समाज सेवा में पहल करते निरक्षर महिलाओं व लड़कियों को पढ़ाने का बीड़ा उठाया है।
विज्ञापन


छात्राओं ने शहर के वार्ड नंबर-25 का सर्वे किया। जिसमें 625 महिलाओं व पुरुष निरक्षम मिले हैं। जिन्हें छात्राएं दोपहर को अपनी कक्षाएं लगाने के बाद ज्ञान दे रही हैं। पहली बार निरक्षर महिलाएं और लड़कियां अपना नाम लिखकर काफी उत्साहित हैं।

जिला संसाधन इकाई के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रवीन गुप्ता ने बताया कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय रोहतक द्वारा सांझी पहल कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय इन निरक्षर महिलाओं को कक्षा तीसरी तक की शिक्षा देकर प्रमाण-पत्र देगा। इस परीक्षा का आयोजन 17 मार्च को किया जाएगा। वर्तमान में करीब 25 महिलाएं और लड़कियां शिक्षा ग्रहण करने आ रही हैं।
विज्ञापन


जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान में पढ़ने के आई शांति, रामा, निशा, रोशनी, मोनिका, भत्तेरी, महेशी ने बताया कि अपना नाम लिखकर जो खुशी उन्हें मिली है, वे उसे बयां नहीं सकती हैं। वे अब से लगातार कक्षाएं लगाकर आगे पढ़ाई करेंगी। उन्होंने बताया कि अब वे दुकानों पर लिखे शब्दों को पढ़ने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ले रही हैं महिलाएं रुचि
छात्रा ऋतु, पूजा, शिल्पा, माफी, ललिता, भावना, शीतल ने बताया कि सभी महिलाओं और लड़कियों को प्रैक्टिकल ज्ञान भी दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आरंभ में कार्य काफी कठिन लग रहा था। लेकिन अब महिलाओं व लड़कियों के रुचि को देखते हुए आसान लग रहा है।

पढ़ने से सास रोकती है
कक्षाएं लगाने आई महिलाओं ने बताया कि उनका पढ़ने का मन करता है। लेकिन सास पढ़ने के लिए नहीं आने देती है। एक दिन कक्षा लगाने के बाद सास कहती हैं कि घर का काम ही ठीक है...,लेकिन उनका पढ़ने का मन है। इसीलिए वे दूसरे दिन भी कक्षा लगाने आई है।


इस कार्य में छात्राओं को सहयोग जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य रफिया राम, प्राध्यापक प्रवीन गुप्ता, अनिल कुमार गिरधर और प्राध्यापक चंद्र किशोर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed