फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Cold wave will run soon, cold will wreak havoc

जल्द चलेगी शीतलहर, ठंड बरपाएगी कहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
Cold wave will run soon, cold will wreak havoc
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। आगामी दिनों में ठंड लगातार बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। चार दिन बाद न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस पर आने का पूर्वानुमान है। रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे शीतलहर का सामना करने व पाला पड़ने की स्थिति बन सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ती ठंड को देखते हुए बचाव के उपाय बरतने जरूरी हैं।

राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान के कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. पीके सारस्वत ने बताया कि कई दिन तक मौसम साफ रहेगा और स्थिति सामान्य बनी रहेगी। मौसम में परिवर्तन की संभावना नहीं है। पूर्वानुमान है कि ठंड का असर बढ़ता जाएगा। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 22:7, व न्यूनतम तापमान 7:5 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी सुबह 97 प्रतिशत व दोपहर को 71 प्रतिशत रही। वाष्प दाब 12.8 एमएम रहा। हवा की औसत गति 2.8 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन

आगामी दिनों में तापमान का पूर्वानुमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम
14 दिसंबर 21.0 7.0
15 दिसंबर 21.0 6.0
16 दिसंबर 21.0 5.0
17 दिसंबर 20.0 6.0
18 दिसंबर 21.0 4.0
19 दिसंबर 20.0 4.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed