फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Cold has increased the calamity, no relief at the moment

ठंड ने बढ़ाई आफत, फिलहाल नहीं राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Cold has increased the calamity, no relief at the moment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कई दिन से कोहरा छाये रहने और धूप न निकलने से लोगों को हाड़ कंपा देने वाली ठंड का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार रात व वीरवार सुबह कई स्थानों पर बूंदाबांदी से ठंड और बढ़ गई जिससे लोग घरों में दुबकने को विवश हो गए। सुबह कोहरे से ओस गिरती रही। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को मैदानी क्षेत्रों में बादलों के साथ अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि बनी रहेगी।
शुक्रवार शाम को एक और पश्चिमी विक्षोभ के चलते मैदानी व पहाड़ी क्षेत्रों में इसका प्रभाव पड़ने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ मध्यम दर्जे का बताया जा रहा है। जिसके चलते उत्तरी राजस्थान व पंजाब के करीब साइक्लोनिक सर्कुलेशन विकसित हो सकता है। अरब सागर से नमी वाली दक्षिण-पश्चिमी हवाएं आ सकतीं हैं। करनाल क्षेत्र में 22 से 24 जनवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पूर्वानुमान है कि कुछ जगहों पर कुछ देर के लिए तेज बारिश भी हो सकती है। बारिश के बाद 24 जनवरी से कोहरा व फिर ठंड का असर बढ़ सकता है। जिससे क्षेत्र में जबरदस्त शीतलहर का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

1.2 एमएम हुई बारिश
केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. डीएस बुंदेला के अनुसार वीरवार को अधिकतम तापमान 13.7 व न्यूनतम 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी सुबह शत प्रतिशत व दोपहर को 90 प्रतिशत रही। वाष्प दाब 10.5 एमएम रहा। हवा की औसत गति 0.2 किलोमीटर प्रति घंटा रही। बुधवार रात 1.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। इस महीने अब तक जिले में 58.1 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है। एक दिन पूर्व मंगलवार को अधिकतम तापमान 14.5 व न्यूनतम 8.1 डिग्री सेल्सियस था। पिछले वर्ष 20 जनवरी को अधिकतम तापमान 20.0 व न्यूनतम 9.1 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed