फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   CM will honor meritorious students of Haryana in Karnal, registration will start at 11 am on July 18

अमर उजाला मेधावी सम्मान: हरियाणा के 300 विद्यार्थियों को आज किया जाएगा सम्मानित, सीएम सैनी पहनाएंगे मेडल

Thu, 18 Jul 2024 01:31 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 18 Jul 2024 01:31 AM IST
सार

करनाल स्थित कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के सभागार में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में सूबे के सीएम नायब सिंह सैनी बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर 10वीं और 12वीं कक्षा के टापर्स को सम्मानित करते हुए उनका हौसला बढ़ाएंगे।

विज्ञापन
CM will honor meritorious students of Haryana in Karnal, registration will start at 11 am on July 18
हरियाणा के सीएम नायब सैनी - फोटो : संवाद

विस्तार

कड़ी मेहनत और प्रतिभा के बूते हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षा में अव्वल रहने वाले मेधावियों को अमर उजाला सम्मानित करेगा। मेधावियों को यह सम्मान कर्णनगरी करनाल में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कर कमलों से मिलेगा।

विज्ञापन


अमर उजाला की ओर से 18 जुलाई को करनाल स्थित कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के सभागार में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में सूबे के सीएम नायब सिंह सैनी बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर 10वीं और 12वीं कक्षा के टापर्स को सम्मानित करते हुए उनका हौसला बढ़ाएंगे। इन मेधावियों ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 में 10वीं व 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के दाैरान अपने-अपने जिलों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल कर जिलों का नाम रोशन किया है। इन्हीं विद्यार्थियों को अब इस प्रदेश स्तरीय समारोह में सम्मान से नवाजा जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री करीब 300 मेधावियों को पदक व प्रमाणपत्र प्रदान करेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह की शुरूआत से पूर्व विद्यार्थियों को 11 बजे तक कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के सभागार में पहुंचकर पंजीकरण करवाना होगा। सीएम के हाथों सम्मान पाने के लिए जहां मेधावियों में खासी उत्सुकता बनी हुई है, वहीं उनके अभिभावक व शिक्षकगण भी काफी उत्साहित हैं। इस समारोह में मुख्यमंत्री के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग व अधिकारी भी माैजूद रहेंगे।

बताते चलें कि अमर उजाला हर साल प्रदेश में हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में टाॅपर्स का सम्मान करता है। इस समारोह के दाैरान ट्रेडिंग गुरुकुल सोनीपत के निदेशक रवींद्र भारद्वाज का बताैर पाॅवर्ड स्पाॅन्सर व एलएसबीटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पानीपत के एमडी वीरेंद्र साहनी, जेनेसिस क्लासिस के एमडी जितेंद्र अहलावत व एमआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, झज्जर के चेयरमैन सोमबीर कोडान का बताैर को-स्पाॅन्सर सहयोग रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed