फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   CM in smart city karnal

स्मार्ट सिटी के लिए आज खुलेगा विकास का पिटारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
CM in smart city karnal
प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर चुनाव आचार संहिता से पहले वीरवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल करनाल के लिए विकास प्रोजेक्ट का पिटारा खोलेंगे। चुनाव से पहले उनका यह आखिरी उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम होगा। इसमें करीब 585 करोड़, 72 लाख रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। खास बात यह है कि इन परियोजनाओं में कई ऐसी हैं, जो करनाल के लिए काफी अहम होंगी। आंबेडकर चौक स्थित डॉ. मंगलसैन ऑडिटोरियम से वे 48 परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इन विकास कार्यों में 10 परियोजनाओं का उद्घाटन व 37 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा, शुगर मिल परिसर में भूमि पूजन करके नवीनीकरण के कार्य का शुभारंभ करेंगे। जिला प्रशासन ने इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

लंबी लड़ाई के सिपाहियों को भी भूमि पूजन का न्योता
इधर, आज सीएम मनोहर लाल सहकारी शुगर मिल के नवीनीकरण के कार्य की भी आज भूमि पूजन कर शुरूआत करेंगे। इस विशेष आयोजन में शुगर मिल के नवीनीकरण को लेकर लंबी लड़ाई लड़ने वाली भारतीय किसान यूनियन को भी पहुंचने का न्यौता दिया गया है। यूनियन के अध्यक्ष रतनमान ने बताया कि मिल 40 साल पुरानी है। अब इसकी पेराई क्षमता भी बढ़ेगी। हर साल पुराने मिल में तकनीकी खामी आने के कारण काम रुकता था।
विज्ञापन

-102 करोड़, 75 लाख की इन 10 परियोजनाओं का होगा उद्घाटन
-1 करोड़, 96 लाख, 88 हजार रुपये की लागत से बने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी मूनक के कार्यालय।
-10 करोड़ रुपये की लागत से बने करनाल में जिला ऑडिटोरियम
-7 करोड़, 96 लाख, 48 हजार रुपये की लागत से कर्ण स्टेडियम के सिंथेटिक ट्रैक का कार्य।
-93 लाख, 74 हजार रुपये की लागत से दनियालपुर गांव की सड़क का मजबूतीकरण, सुधारीकरण और इंटरलॉकिंग का कार्य।
-5 करोड़, 26 लाख, 13 हजार रुपये की लागत से अग्रसेन चौक से बलड़ी बाईपास को 6 लेन का कार्य।
-1 करोड़, 27 लाख, 12 हजार से मुस्सेपुर से इंद्री रोड-गढ़ीबीरबल रोड नजदीक तुसंग ब्रिज की नई सड़क के निर्माण कार्य।
-1 करोड़, 9 लाख, 21 हजार रुपये की लागत से महमदपुर-जड़ौली रोड से कुंजपुरा-मुगलमाजरा रोड हैं।
-46 करोड़, 99 लाख से नगर निगम के तहत 27 नई वैध कॉलोनियों व 9 गांवों में जल आपूर्ति और सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने कार्य।
-35 लाख, 60 हजार से करनाल नगर निगम के तहत जुंडला गेट की शिवपुरी में शिव वाहन शेड, ड्राइवर रूम व पूजा स्थल के कार्य।
-26 करोड़, 90 लाख से पंडित दीनदयाल आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय कुटेल में नर्सिंग एवं फिजियोथैरेपी के ब्लॉक।
219. 89 करोड़ की 37 योजनाओं का होगा शिलान्यास
-40 लाख, 36 हजार रुपये की लागत से गोंदर का खेल स्टेडियम
-1 करोड़, 70 लाख रुपये की लागत से गोंदर गांव के तालाब को फाइव पौंड सिस्टम में विकसित करना
-1 करोड़, 9 लाख, 54 हजार रुपये की लागत से जलमाना गांव में जगदुमनी ऋषि आश्रम में सामुदायिक केंद्र का निर्माण,
-1 करोड़, 81 लाख, 42 हजार रुपये की लागत से पाढ़ा गांव में घाट पर नहाने के लिए सीढ़ियां और बरामदा।
-1 करोड़, 3 लाख, 74 हजार रुपये की लागत से रिसालवा गांव में महिला एवं पुरुष घाट, सामुदायिक केंद्र व पुजारी का कमरे का निर्माण।
-1 करोड़, 5 लाख, 83 हजार रुपये की लागत से सालवन गांव में तीर्थ की चारदीवारी, महंत का कमरा और मेन गेट का निर्माण।
-99 लाख, 12 हजार रुपये की लागत से गोंदर गांव में स्नान घाट, पानी की निकासी के लिए पाइप लाइन, बेंच व महिला घाट का निर्माण कार्य।
-1 करोड़, 59 लाख 58 हजार रुपये की लागत से निसिंग से सिंगड़ा गांव की सड़क का सुदृढ़ीकरण का कार्य का शिलान्यास करेंगे।
अटल पार्क में लगेगी अटल बिहारी की प्रतिमा
-73 लाख, 96 हजार रुपये की लागत से अटल पार्क सेक्टर 8 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का कार्य।
-96 लाख 25 हजार रुपये की लागत से हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-4 की सड़कों की मरम्मत व इंटरलॉकिंग का कार्य शुरू होगा।
-85.59 करोड़ से मेरठ रोड होगा छह लेन : 85 करोड़, 59 लाख रुपये की लागत से करनाल-मेरठ रोड के छह लाइनिंग करने के कार्य का विस्तारीकरण होगा।
-263 करोड़ की लागत से सहकारी चीनी मिल करनाल की 2500 टीसीडी की क्षमता को 3500 टीसीडी तक बढ़ाने के कार्य का भूमि पूजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed