{"_id":"6855d0773b67198a84009452","slug":"cm-honored-arsh-who-got-11th-rank-in-neet-karnal-news-c-18-knl1008-674054-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: नीट में 11वां रैंक पाने वाले अर्श को सीएम ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: नीट में 11वां रैंक पाने वाले अर्श को सीएम ने किया सम्मानित
Sat, 21 Jun 2025 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 21 Jun 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नीट में ऑल इंडिया स्तर पर 11वां रैंक पाने वाले अर्श गांधी को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सम्मानित किया है। चंडीगढ़ स्थित आवास पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अर्श गांधी से कहा कि आपने अपनी उपलब्धि से अपने नाम को सार्थक किया है। मुख्यमंत्री ने अर्श के साथ छात्र के शिक्षक जितेंद्र सिंह, पिता डॉ. अरुण गांधी, माता डॉ. मीनू गांधी को भी बधाई दी।
सीएम ने कहा कि हरियाणा के होनहार विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर पूरे शासन-प्रशासन और प्रत्येक प्रदेशवासी को गर्व का अहसास होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की युवा एवं छात्र शक्ति अपनी प्रतिभा से गौरवांवित करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे। इसके लिए नई शिक्षा नीति और विद्यार्थियों को हर संभव सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
मुख्यमंत्री आवास पर हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल कौशिक ने भी अर्श गांधी, उनके शिक्षकों और अभिभावक को बधाई दी। जितेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस वर्ष नीट परिणाम में उनके संस्थान के चार विद्यार्थी टॉप-200 में रहे। विदित हो कि नीट के परिणाम में अर्श गांधी ने 674 अंक और ऑल इंडिया 11वां रैंक हासिल किया था।
विज्ञापन
कभी घंटों के हिसाब से नहीं की पढ़ाई : अर्श
दुग्गल कॉलोनी निवासी अर्श गांधी ने बताया कि वह हर विषय का लक्ष्य निर्धारित कर तैयारी करता रहा। हर विषय का पूरा और गहराई से अध्ययन उसकी सफलता को पाने में मददगार साबित हुआ। उसने कभी घंटों के हिसाब से पढ़ाई नहीं कि बल्कि हर विषय को पूरा समय दिया और उसे व्यावहारिक रूप से समझा भी। डॉक्टर माता-पिता का भरपूर साथ मिला। वह दो साल से इस परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे थे। अब एमबीबीएस में दाखिला लेकर आगे पीजी की तैयारी करने का लक्ष्य है।