{"_id":"61707e67b26a9e55702b6963","slug":"cm-flying-squad-raided-the-plant-77-thousand-parmal-paddy-bags-found-karnal-news-knl87106714","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम उड़नदस्ते ने प्लांट पर मारा छापा 77 हजार परमल धान के कट्टे मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम उड़नदस्ते ने प्लांट पर मारा छापा 77 हजार परमल धान के कट्टे मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। काछवा रोड स्थित ओम सत्या ओवर्सिज प्लांट पर बुधवार को सीएम फ्लाइंग स्क्वॉयड ने छापा मारा। इस दौरान उनके साथ
डीएफएससी व मार्केट कमेटी की टीम भी शमिल थी। इस प्लांट में आठ गोदाम थे। जिसमें करीब दो फर्मों के 77 हजार परमल चावल के बैग रखे थे। टीम ने दोनों फर्मों के मालिकों को मौके पर बुलाया। इनमें से तरावड़ी नितिन एग्रो के मालिक ने बताया कि इस चावल के उनके पास बिल हैं। देर रात तक विभाग की जांच चलती रही।
इसके बाद टीम ने सेल टैक्स विभाग की टीम को भी बुलाया और वह बिलों की जांच करने में जुट गई। टीम का अनुमान है कि यह चावल बिहार से लाया गया है। फिलहाल जांच की जा रही है। बुधवार दोपहर सीएम फ्लाइंग स्क्वॉयड से इंस्पेक्टर बलीराम, एसआई राममेहर, एएसआई राज सिंह, सुभाष व शेर सिंह व डीएफएससी विभाग के एएफएसओ मुकेश गुप्ता, एएफएसओ सुभाष चंद, निरीक्षक समीर व राजेश सहित मार्केट कमेटी के कर्मचारी के साथ काछवा गांव के समीप सत्या ओवर्सिज प्लांट में छापा मारा तो वहां चावलों के कट्टों का ढेर लगा था। जिसमें जांच की तो सत्या ओवर्सिज के करीब 29 हजार कट्टे व नितिन एग्रो ने 48 हजार कट्टे बताए। जिनकी जांच की जा रही है। हालांकि डीएफएससी अधिकारी की ओर से बताया गया है कि इन फर्मों के पास सीएमआर धान की अलॉटमेंट नहीं है।
तेल की फैक्टरी पर भी छापा, भरे सैंपल, दूसरी कंपनी के रैपर लगाकर बेचने का शक
वहीं गोदाम के समीप रिफाइंड व सरसों के तेल का खेल चल रहा था। टीम ने वहां भी छापा मारा। जहां 8 हजार लीटर रिफाइंड व 2 हजार लीटर सरसों का तेल मिला। टीम ने रिफाइंड व सरसों के तेल के सैंपल भरवाए और जांच शुरू कर दी। इस फैक्टरी में दस कंपनियों के रैपर भी मिले हैं। अंदेशा है कि उन कंपनी के रैपर लगाकर रिफाइंड व सरसों का तेल बेचने का कार्य चल रहा था। जांच में यह फैक्टरी दीपक गोयल निवासी सेक्टर-4 की बताई जा रही है। सीएम फ्लाइंग स्क्वॉयड की टीम का कहना है कि इन दोनों मामलों की जांच की जा रही है।