Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   CM Flying raided in Assandh, found huge fraud

सीएम फ्लाइंग का असंध में छापा, मिला भारी फर्जीवाड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 03:03 AM IST
विज्ञापन
CM Flying raided in Assandh, found huge fraud
असंध में धान खरीद की जांच करनी पहुंची सीएम फ्लाइंग टीम।
असंध। जुंडला अनाज मंडी क्षेत्र की तीन राइस मिलों में मिली भारी गड़बड़ी के बाद शुक्रवार को असंध अनाज मंडी में सीएम उड़नदस्ते ने छापामारी की। यहां मंडी गेट पर करीब 40 हजार क्विंटल के गेट पास डिलीट किए जाने की बात सामने आई है। वहीं राइस मिलों के सत्यापन में भी भारी गड़बड़ी सामने आई है। यहां एक राइस मिल में 8200 कट्टे यूपी से लाया गया चावल मिला है तो दूसरे राइस मिल में मंडी रिकॉर्ड के आधार पर पांच हजार बैग धान कम पाया गया है। इसमें मंडी कर्मियों के साथ-साथ राइस मिल संचालकों पर भी कार्रवाई होना तय है।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग की टीम शुक्रवार की सुबह ही असंध अनाज मंडी पहुंच गई। यहां गेटपास की चेकिंग शुरू हुई तो मंडी में खलबली मच गई। सूत्रों के अनुसार मंडी में करीब 40 हजार क्विंटल धान के गेटपास डिलीट मिले। इसके बाद टीम ने गेटपास के जरिये जिन राइस मिलों में धान गया है, वहां जाकर स्टॉक वेरिफिकेशन किया। इसमेें बीजी ऑवरसीज राइस मिल में 8200 कट्टे यूपी का चावल मिला है। आशंका जताई जा रही है कि इस चावल को सस्ते में खरीदकर लाया गया है, जिससे गेटपास में अधिक धान को अंकित कराकर उसके स्थान पर इसी सस्ते चावल को सीएमआर में एफसीआई को दिया जा सके। इसके अलावा रतक के श्री श्याम राइस मिल में करीब 5000 बैग धान के कम पाए गए हैं। यहां भी बड़ी गड़बड़ी का अंदेशा है। बताते हैं कि ऐसा करके मिलर्स सरकार को करोड़ों रुपये की चपत लगाते हैं। इस कार्य में अकेले मिलर ही नहीं, बल्कि खरीद एजेंसी की भी उतनी ही जिम्मेदारी है। इस मिल में हैफेड द्वारा मिलों को धान आवंटित किया गया है, जिससे एजेंसी के अधिकारियों व कर्मचारियों की संलिप्तता से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। अब सीएम फ्लाइंग और पुलिस की टीम इसकी जांच करेगी। टीम ने पुलिस को मिल संचालक के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए शिकायत दे दी है। इससे पहले सीएम फ्लाइंग के इंस्पेक्टर बलि राम के नेतृत्व में चार अलग-अलग टीमें बनाई गईं। सभी टीमों ने मिलों में पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

इन राइस मिलों में देर रात तक चलती रही जांच
सीएम फ्लाइंग के डीएसपी अजीत सिंह ने बताया कि असंध के श्री श्याम राइस मिल में पांच हजार कट्टे धान कम मिला है। वहीं बीजी ऑवरसीज में 8200 कट्टे यूपी के चावल के लगे मिले हैं। इसके अलावा सीएम फ्लाइंग की टीम राधे राधे राइस मिल असंध, बालाजी राइस मिल असंध, ग्रीन वैली राइस मिल अरडाना में जांच कर रही है, जो देर रात तक चल रही है। वहां भी यदि गड़बड़ी मिली है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आढ़तियों और मार्केट कमेटी के रिकार्ड का भी किया जा रहा मिलान
-सीएम फ्लाइंग जहां मार्केट कमेटी के कर्मचारियों से पूछताछ की गई। वहीं मार्केट कमेटी के गेटपास का रिकॉर्ड और आढ़तियों के बही खाते के रिकॉर्ड का मिलान किया गया। प्रथमदृष्टया पांच फर्मों का रिकॉर्ड का मिलान नहीं हो पाया तो उन्हें भी दोबारा चेक करने का समय दिया गया है। वहीं आढ़तियों का नोटिस भी जारी किए गए हैं।
टीम में ये रहे शामिल
-सीएम फ्लाइंग की टीम में इंस्पेक्टर बली राम, राज सिंह, सब इंस्पेक्टर शेर सिंह, एएसआई जोगिंद्र, सब इंस्पेक्टर सुक्त्रस्मपाल, वीरेंद्र संधू शामिल रहे। टीम सुबह से ही असंध में जांच कर रही है। पहले अनाज मंडी में मार्केट कमेटी के रिकॉर्ड की जांच की गई। इसके बाद मिलों में जाकर फिजिकल वेरिफिकेशन की गई।

-असंध के पांच राइस मिलों में सुबह से रात तक जांच की गई है। बीजी ऑवरसीज में लगभग 8200 कट्टे यूपी के चावल के लगे थे। मिलर ने यह चावल धान के बैगों के नीचे छिपाया हुआ था। पुलिस को शिकायत दी गई है। वहीं श्री श्याम राइस मिल में भी रिकॉर्ड से करीब पांच हजार कट्टे कम धान पाया गया है। वहीं अन्य मिलों में देर रात तक जांच जारी है, जहां गड़बड़ी पाई जाएगी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-अजीत सिंह, डीएसपी, सीएम फ्लाइंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed