{"_id":"6477055f6a683a9558036f14","slug":"cm-flying-raid-in-karnal-patwar-khana-patwari-found-missing-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal: पटवारखाने में सीएम फ्लाइंग की रेड, नदारद मिले पटवारी, दो घंटे से जांच करके टीम ने खंगाला रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal: पटवारखाने में सीएम फ्लाइंग की रेड, नदारद मिले पटवारी, दो घंटे से जांच करके टीम ने खंगाला रिकार्ड
Wed, 31 May 2023 01:59 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 31 May 2023 01:59 PM IST
सार
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के प्रभारी जोगिंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने जांच की। सुबह करीब साढ़े 9 बजे टीम पटवारखाना पहुंच गई थी। टीम के अचानक पहुंचते ही पटवारखाना में हड़कंप मच गया। उस समय केवल दो पटवारी ही पटवारखाना में मौजूद थे। जांच टीम ने हाजिरी रिकार्ड भी खंगाला।
विज्ञापन
करनाल में सीएम फ्लाइंग की रेड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करनाल सीएम सिटी के पटवारखाना में बुधवार को सुबह मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने अचानक दस्तक दी। इस दौरान कई पटवारी नदारद मिले। करीब दो घंटे चली जांच में टीम ने रिकार्ड खंगाला। इस दौरान कई दस्तावेज टीम ने कब्जे में लिए। बताया जा रहा है कि पटवारखाना में भ्रष्टाचार, पटवारियों के न मिलने और काम में लापरवाही की कई शिकायतें मिल रही थी, इसी के आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने छापा मारा।
विज्ञापन
कई दस्तावेज कब्जे में लिए
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के प्रभारी जोगिंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने जांच की। सुबह करीब साढ़े 9 बजे टीम पटवारखाना पहुंच गई थी। टीम के अचानक पहुंचते ही पटवारखाना में हड़कंप मच गया। उस समय केवल दो पटवारी ही पटवारखाना में मौजूद थे। जांच टीम ने हाजिरी रिकार्ड भी खंगाला, सुबह समय से उपस्थित न होने वाले पटवारियों व अन्य कर्मचारियों को नोटिस जारी करके जवाब लिया जाएगा। वहीं टीम ने इंतकाल संबंधित रिकार्ड की भी जांच की है। इस दौरान कई इंतकाल के काम लंबित मिले।
विज्ञापन