फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   CM Flying raid in Karnal patwar khana, patwari found missing

Karnal: पटवारखाने में सीएम फ्लाइंग की रेड, नदारद मिले पटवारी, दो घंटे से जांच करके टीम ने खंगाला रिकार्ड

Wed, 31 May 2023 01:59 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 31 May 2023 01:59 PM IST
सार

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के प्रभारी जोगिंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने जांच की। सुबह करीब साढ़े 9 बजे टीम पटवारखाना पहुंच गई थी। टीम के अचानक पहुंचते ही पटवारखाना में हड़कंप मच गया। उस समय केवल दो पटवारी ही पटवारखाना में मौजूद थे। जांच टीम ने हाजिरी रिकार्ड भी खंगाला।

विज्ञापन
CM Flying raid in Karnal patwar khana, patwari found missing
करनाल में सीएम फ्लाइंग की रेड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करनाल सीएम सिटी के पटवारखाना में बुधवार को सुबह मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने अचानक दस्तक दी। इस दौरान कई पटवारी नदारद मिले। करीब दो घंटे चली जांच में टीम ने रिकार्ड खंगाला। इस दौरान कई दस्तावेज टीम ने कब्जे में लिए। बताया जा रहा है कि पटवारखाना में भ्रष्टाचार, पटवारियों के न मिलने और काम में लापरवाही की कई शिकायतें मिल रही थी, इसी के आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने छापा मारा।

विज्ञापन


कई दस्तावेज कब्जे में लिए
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के प्रभारी जोगिंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने जांच की। सुबह करीब साढ़े 9 बजे टीम पटवारखाना पहुंच गई थी। टीम के अचानक पहुंचते ही पटवारखाना में हड़कंप मच गया। उस समय केवल दो पटवारी ही पटवारखाना में मौजूद थे। जांच टीम ने हाजिरी रिकार्ड भी खंगाला, सुबह समय से उपस्थित न होने वाले पटवारियों व अन्य कर्मचारियों को नोटिस जारी करके जवाब लिया जाएगा। वहीं टीम ने इंतकाल संबंधित रिकार्ड की भी जांच की है। इस दौरान कई इंतकाल के काम लंबित मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed