{"_id":"58b31a1d4f1c1bbc56830f9e","slug":"cm-camp-office-demands-in-the-memorandum-submitted-by-guest-teachers-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर सीएम कैंप आफिस में अतिथि अध्यापकों ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर सीएम कैंप आफिस में अतिथि अध्यापकों ने सौंपा ज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
Updated Sun, 26 Feb 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे अतिथि अध्यापकों ने रविवार को सीएम कैंप आफिस करनाल में अपना ज्ञापन सौंपा। अतिथि अध्यापकों ने सरकार पर वायदा खिलाफी करने का आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार ने अपने घोषणा-पत्र में 16000 अतिथि अध्यापकों पहली कलम से नियमित करने का वायदा किया था, लेकिन अढ़ाई साल बीत जाने पर भी सरकार ने अतिथि अध्यापकों की कोई सुध नहीं ली। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद भी सरकार ने समान काम समान वेतन लागू नहीं किया।
विज्ञापन
ज्ञापन के माध्यम से अतिथि अध्यापकों ने मांग की उन्हें नियमित किया जाए। तब तक सरकार अतिथि अध्यापकों को नियमित नहीं करती समान काम समान वेतन दिया जाए। इस मौके पर रामकुमार, कुलदीप सिंह, हरीश ग्रोवर, कृष्ण कुमार, रोहताश, दयानंद, विम्मी धीमान, श्रुति, रीटा पुनिया, अंजू, पूनम तंवर, सुरेंद्र कौर, सरोज, नीरा व अन्य अतिथि अध्यापक मौजूद थे।
विज्ञापन
वादे से मुकरी भाजपा, एमएलए को दिलाया याद
तरावड़ी। हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ ने भाजपा सरकार पर मुकरने का आरोप लगाते हुए विधायक भगवानदास कबीरपंथी को सीएम मनोहर लाल के नाम मांगों का ज्ञापन पत्र सौंपा। ज्ञापन में अतिथि अध्यापकों ने उन्हें नियमित करने की मांग की। इस अवसर पर ब्लाक प्रधान रणधीर सिंह, निसिंग के ब्लाक प्रधान टोनी राणा, राकेश, मोहिंद्र, शमशेर सिंह, अजीत, गुलाब सिंह, राजसिंह, महेश कुमार, सुरेश कुमार, रमेश, सतीश, ईश्वर सिंह, शारदा, लक्ष्मी समेत कई अतिथि अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विधायक भगवानदास कबीरपंथी को सौंपे गए ज्ञापन में अध्यापकों ने कहा कि भाजपा ने चुनाव जीतने से पहले अपने घोषणा पत्र में अतिथि अध्यापकों को नियमित करने का वायदा किया था, लेकिन लगभग अढ़ाई वर्ष बीत जाने के बाद भी सरकार ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि अपने वायदे के अनुरूप सभी अतिथि अध्यापकों को नियमित किया जाए।
यही नहीं इसके अलावा यदि अतिथि अध्यापकों को नियमित करने में समय लगता है तो तब तक सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार समान काम-समान वेतन दिया जाए। इस पर विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांग सरकार तक पहुंचाई जाऐगी। अतिथि अध्यापकों के बारे में सरकार बेहतर प्रयास कर रही है।