{"_id":"613bc5c38ebc3e147352d35b","slug":"clouds-will-prevail-for-four-days-there-is-a-possibility-of-light-rain-karnal-news-knl828042125","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन तक छाए रहेंगे बादल, हल्की बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन तक छाए रहेंगे बादल, हल्की बारिश की संभावना
विज्ञापन
करनाल। शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहे और मौसम खुशगवार रहा। जबकि हल्की बूंदाबांदी से लोगों से गरमी से राहत भी महसूस की। उधर, राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान के कृषि विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार आगामी चार दिन यानी 14 सितंबर तक मौसम के इसी तरह बने रहने की संभावना है। इस दौरान गरज व चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। इन दिनों में अधिकतम तापमान 31 से 35 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
शुक्रवार को सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहे। हालांकि दिन के समय उमस के कारण थोड़ी गरमी का अहसास रहा। लेकिन दोपहर को हल्की बारिश और तेज हवाओं से मौसम में बदलाव हुआ हुआ लोगों को उमस से राहत मिली। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम तापमान 25 रहा।
धान में भूरे फुदका कीट के आक्रमण का खतरा
इस समय जिस तरह मौसम बना हुआ है उससे धान की फसल में भूरे फुदका कीट के आक्रमण की संभावना उत्पन्न हो गई है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार किसानों को खेत के अंदर जाकर देखना चाहिए कि कहीं पौधे के निचले हिस्से पर कीट का हमला तो नहीं कर रहा है। यदि कीट दिखाई दे तो 80 मिली लीटर पेक्सॉलान प्रति एकड़ या फिर 120 ग्राम चेस प्रति एकड़ का स्प्रे करें। किसानों को खेतों की मेड़ो को मजबूत बनाना चाहिए।
विज्ञापन
फलों, सब्जियों में सिंचाई या दवा स्प्रे अभी न करें
वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी है कि यदि टमाटर की फसल में फल छेदक कीट लगा है, तो इससे ग्रसित फलों को एकत्र करके उन्हें नष्ट कर दें। यदि की कीट की संख्या अधिक हो तो स्पिलोसेड कीटनाशक (48 ईसी) एक मिली लीटर प्रति चार लीटर पानी की दर से आसमान साफ देखकर छिड़काव करें। अन्यथा सामान्य परिस्थितियों में बारिश की संभावना को देखते फलों व सब्जियों पर स्प्रे व सिंचाई फिलहाल रोक दें।