फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Click on the link and spend one lakh rupees

Karnal News: लिंक पर क्लिक करवा एक लाख रुपये उड़ाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Click on the link and spend one lakh rupees
करनाल। कॉल करके नकद राशि लेने और लिंक पर क्लिक करवा रुपये निकलवाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़ित से एक लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव बाहरी निवासी रणबीर सिंह ने बताया कि उनके मोबाइल नंबर पर दो अज्ञात नंबरों से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को शर्मा जी बताया और कहा कि उनके बैंक खाते में पांच हजार रुपये भेज रहे हैं और इसके बदले में नकद राशि दे देना।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने उनके मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजकर कहा कि पांच हजार रुपये की जगह गलती से 50 हजार रुपये भेज दिए हैं, ऐसे में 45000 रुपये वापस भेज दें। आरोपी की बातों में आकर शिकायतकर्ता ने फोन पे एप से 45 हजार रुपये भेज दिए। इसके बाद आरोपी ने उन्हें एक लिंक भेजकर कहा कि इस पर क्लिक करेंगे तो पैसे वापस आ जाएंगे, लेकिन इसके बाद पांच हजार रुपये और 45 हजार रुपये दोबारा कट गए। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed