{"_id":"66ad810754628dd3a802d5a5","slug":"clerk-found-missing-some-workers-arrived-late-karnal-news-c-18-1-knl1004-444585-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: लिपिक मिला नदारद देर से पहुंचे कुछ कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: लिपिक मिला नदारद देर से पहुंचे कुछ कर्मी
Sat, 03 Aug 2024 06:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 03 Aug 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सीएम फ्लाइंग टीम ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में प्रथम तल पर स्थित श्रम विभाग में दबिश दी। टीम के कार्यालय पहुंचते ही अफरातफरी मच गई। सुबह नौ बजे पहुंची टीम ने सबसे पहले हाजिरी रजिस्ट्रर देखा। इस दौरान एक लिपिक डयूटी से नदारद मिला तथा कुछ कर्मचारी देर से दफ्तर आए।
इसके बाद टीम ने यह भी जांच कि आज कार्यालय में कितने कर्मचारी मौजूद हैं और कितने अनुपस्थित हैं। इस दौरान अपने काम के लिए श्रम विभाग में आए लोगों ने विभाग की कार्यप्रणाली की पोल खोली। कार्यालय में आने वाले लोगों ने टीम के साथ अपनी समस्याएं और अनुभव सांझा किए। लोगों ने कहा कि हमें अपने काम के लिए बार-बार यहां चक्कर लगाने पड़ते हैं।
यहां आने पर पता चलता है कि वेबसाइट काम नहीं कर रही है। वेबसाइट दुकानों पर काम करती है। अगर वेबसाइट काम करती है तो यहां एटीएम कार्ड से फीस काटने का बहाना लगाकर दूर-दराज से आए मजदूरों को टरका दिया जाता है। यहां निर्माण कार्य करने वाले मजदूर अपनी दिहाड़ी छोड़कर लेबर कॉपी बनवाने के लिए कार्यालय आते हैं।
विज्ञापन
सहायक कल्याण अधिकारी रजनी पसरीचा ने बताया कि सीएम फ्लाइंग की टीम रूटीन चेकिंग के तहत यहां पहुंची। उन्होंने कहा कि एक क्लर्क आज कार्यालय में नहीं आया है और उसकी मेडिकल लीव दर्ज की गई है। सीएम फ्लाइंग की टीम ने कार्यालय में आने वाले लोगों से बातचीत की और जानना चाहा कि क्या उनके काम समय पर हो रहे हैं या नहीं। सब इंस्पेक्टर शेर सिंह ने बताया जांच रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी।
कर्मचारी कटवा रहे चक्कर ः रामचंद्र
सग्गा गांव के रामचंद्र ने बताया कि श्रम विभाग में रोजाना सैकड़ों लोग आकर टोकन लेते हैं, लेकिन नंबर केवल 20 या 25 का ही लग पाता है। टोकन व्यवस्था ऐसी बना दी कि बिना इसके किसी अधिकारी से मिल भी नहीं सकते। अब कर्मचारी हमें जानबूझ कर चक्कर कटवा रहे हैं।
चुनाव आते ही फिर योजना शुरू ः राममेहर
करनाल के कलंदरी गेट की महिला रीता ने कहा कि साइट तीन घंटे बंद रहती है। लोग सारा दिन यहां बैठकर चले जाते हैं। बांसा गांव से आए राममेहर ने कहा कि वह राजमिस्त्री हैं। वह मजदूरी कॉपी की दिहाड़ी सत्यापित करवाने व नई कॉपी बनवाने आए है। पहले यह लाभ बंद था, अब चुनाव का समय है तो योजना फिर शुरू हो गई है।