{"_id":"684f3928f120c3572502216c","slug":"cleaning-of-drains-in-the-city-is-incomplete-time-extended-by-15-days-karnal-news-c-18-knl1008-670013-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: शहर में नालों की सफाई अधूरी, 15 दिन का बढ़ाया समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: शहर में नालों की सफाई अधूरी, 15 दिन का बढ़ाया समय
विज्ञापन
- प्री-मानसून में अधिक बारिश होने पर जलभराव से बढ़ सकती है समस्या
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मानसून नजदीक है, प्री-मानसूनी बारिश अगले सप्ताह शुरू हो सकती है लेकिन शहर के नाले अभी जल निकासी के लिए तैयार नहीं हैं। नगर निगम ने शहर के सभी नालों की सफाई 15 जून तक कराने का दावा किया था लेकिन अभी तक सिर्फ तीन की सफाई पूरी हो पाई है, जबकि शहर के 25 प्रमुख नालों सहित 50 छोटे नाले, पाइप लाइनों की सफाई का कार्य किया जा रहा है। अब शेष नालों की सफाई के लिए 15 दिन का समय बढ़ा दिया गया है।
नगर निगम ने शहर के सभी 20 वार्डों को दो प्रमुख हिस्सों में बांटा है। वार्ड संख्या एक से 10 तक में 15 नाले और पाइप लाइनों को लिया गया है, जबकि वार्ड 11 से 20 में 35 नाले और पाइप लाइनों को शामिल किया गया है। नगर निगम के दो कार्यकारी अभियंताओं की देखरेख में सभी नालों, पाइप लाइनों की सफाई का कार्य महीनेभर पहले ही शुरू करा दिया गया था। इन सभी को नगर निगम की आयुक्त की ओर से 15 जून तक कार्य पूर्ण करने का समय दिया गया था। शुक्रवार तक जोगीदास की कोठी से बांसों गेट स्कूल तक, रेलवे टिकट घर से कैथल फ्लाईओवर रामनगर तक और राम नगर से मीरा घाटी आईपीएस तक के नाले की सफाई का कार्य ही पूरा हो पाया है। अभी रमेश नगर से रविदास मोहल्ला होते हुए रामनगर तक जाने वाले नाले का तो टेंडर अभी प्रक्रिया में है।
शहर के बड़े नालों में शुमार कर्ण कैनाल से हाईवे तक जाने वाले नाले की सफाई नगर निगम की ओर से तो लगभग पूरी कर ली गई है लेकिन यही नाला ड्रेन संख्या एक बन जाता है, जिसकी सफाई का कार्य सिंचाई विभाग के पास है, वह अभी तक पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
इसके अलावा अधिकतर पाइप लाइनों का कार्य चल रहा है। यही कारण है कि नगर निगम ने इनकी सफाई कार्य को पूरा करने की तिथि अब बढ़ाकर 30 जून तक कर दी है। जिनकी सफाई अभी तक पूरी नहीं हो पाई है, उनमें 200 से 600 मीटर तक की लंबाई वाले नाले व पाइप लाइनें शामिल हैं। इनकी सफाई नहीं हो पाना, कार्य की शिथिलता को दर्शाता है। 1000 से 4500 मीटर तक की लंबाई वाले नालों में रामनगर से मीरा घाटी, फूसगढ़ रोड से छपरा खेड़ा, नूर महल चौक से फूसगढ़ ग्रीन बेल्ट के किनारे, वार्ड 10 की पुरानी पाइप लाइन, नागरिक चिकित्सालय चौक से पुरानी सब्जी मंडी, रामनगर की आरसीसी पाइप लाइन, वार्ड-16 व 17 की पाइप लाइनें आदि पर कार्य प्रगति पर बताया जा रहा है।
बढ़ सकती है लोगों की परेशानी
मौसम विज्ञानी के अनुसार 19 जून से हरियाणा में प्री-मानसूनी हवा दस्तक दे देगी, इसके बाद प्री-मानसून बारिश के आसार भी हैं। ऐसे में यदि नालों की सफाई पूरी नहीं हो पाती है तो शहर से बरसाती जल निकासी कैसे हो पाएगी। यदि जल निकासी प्रभावित होती है तो जलभराव से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।
कर्ण कैनाल के अग्रिम सिरे की सफाई की जरूरत नहीं
कर्ण कैनाल के मॉडल टाउन वाला हिस्सा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के अधिकार क्षेत्र में आता है। एचएसवीपी के एसई धर्मबीर मैहला पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि एचएसवीपी के हिस्से में जो नाला पड़ता है, वह नाला पहले से ही साफ है, इसलिए इस बार इसकी सफाई कराने की आवश्यकता नहीं है। इसलिए इस बार नाले की सफाई के लिए पैरलल नाला भी नहीं खोदा गया है।
वर्जन
शहर के सभी छोटे बड़े नालों की सफाई का कार्य तेजी के साथ कराया जा रहा है, अधिकतर नालों की सफाई का कार्य पूरा होने वाला है, कुछ नालों की सफाई पूरी हो चुकी है, कुछ में पांच से 10 प्रतिशत कार्य बाकी हैं। हालांकि सफाई टीमों को 30 जून तक का समय दिया गया है लेकिन इससे पहले ही कार्य को पूरा करा लिया जाएगा।
- अभय सिंह, उप निगमायुक्त, करनाल