फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Clean water came in the street of Gurudwara of Gharaunda after one and a half month

Karnal News: घरौंडा के गुरुद्वारा वाली गली में डेढ़ माह बाद आया साफ पानी

Fri, 13 Feb 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 13 Feb 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Clean water came in the street of Gurudwara of Gharaunda after one and a half month
करनाल/घरौंडा। करीब डेढ़ माह बाद घरौंडा के वार्ड नंबर-14 स्थित गुरुद्वारे वाली व हलवाई मोहल्ला में साफ पानी की आपूर्ति शुरू हुई है। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से गली में बिछी वर्षों पुरानी पाइपलाइन की सफाई कराई गई। साथ ही जलघर से दवाई भी डाली गई, इसके बाद ही पानी साफ आने लगा है। वहीं पानी के सैंपल भी पास हो गए हैं। यानी लोगों को अब पीने योग्य पानी की आपूर्ति होने लगी है जिससे लोगो को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन


जनवरी माह में लगातार तीन सप्ताह तक गंदे पानी की आपूर्ति हो रही थी, इससे करीब 55 घरों के लोग और बच्चे बीमार पड़ गए थे। उल्टी, दस्त सहित अन्य दिक्कते आने पर उन्हें अस्पताल में भी भर्ती करना पड़ा। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया, इसके बाद प्रशासन भी हरकत में आया। स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी जांच में उतरी और जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से भी पानी के नमूने लिए गए थे। इसके बाद अब जांच करने के बाद विभाग की ओर से बंद गली के अंतिम छौर पर खोदाई करके पाइपलाइन की कैप उतारकर सफाई कराई गई। पाइपलाइन से काफी गंदगी निकलने के बाद अब साफ पानी की आपूर्ति होने लगी है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार पानी के सैंपल की रिपोर्ट भी पास हो गई है।
विज्ञापन






लापरवाही के कारण हुई परेशानी

लोगो ने विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगाया कि विभाग की लापरवाही के कारण लोगो के घरों में गंदा पानी आ रहा था। जिससे लोग व बच्चे बीमार हो रहे हैं। जिसके चलते विभाग ने पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे थे। वार्ड के पूर्व पार्षद ओंकार दत्त शर्मा, वार्डवासी सुभाष मित्तल, बिजेंद्र गुप्ता ने बताया कि अब पानी की सप्लाई में सुधार हो गया है। उनका कहना है यदि अधिकारी समय रहते पाइपलाइन की सफाई कराते तो यह समस्या न आती।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुद्वारे वाली बंद गली वाली पानी की सप्लाई की कप को खोलकर सफाई करवाई है जिसके बाद साफ पानी की आपूर्ति होने लगी है। पानी के जो नए नमूने जांच के लिए भेजे थे, उनकी रिपोर्ट भी ठीक आई है। पानी में दवाई भी डाली गई है। - विनोद कुमार, कनिष्ठ अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed