फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   clash between two groups

गढ़ीभरल में दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
clash between two groups
गांव गढ़ीभरल में वीरवार रात दो पक्षों के बीच हुई मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। झगड़े में दर्जनभर महिलाएं और पुरुष जख्मी हो गए। उन्हें घरौंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानकारी के अनुसार आरोप है कि एक युवक सोहनलाल गली में लघुशंका कर रहा था। जिसको लेकर दूसरे पक्ष ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। सोहन लाल अपने ससुराल आया था। अपने दामाद के साथ मारपीट होते देख ससुराल वाले मौके पर पहुंच गए और दोनों गुटों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस झगड़े में सोहनलाल, ममता, प्रवीन, दीपक, सुनहरी, नानकी व अन्य दर्जनभर लोग जख्मी हो गए। पीड़ित पक्ष ने दूसरे पक्ष के गुलाब, सुरेश, चंद्रभान, सोनू, प्रताप, राजा व अन्य पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। पीड़ित पक्ष ने गुलाब पर पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के भी आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

इलाज के लिए भटकते रहे घायल
घायलों का कहना है कि बीती रात ही वे इलाज के लिए घरौंडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आए थे। लेकिन अस्पताल में कोई डाक्टर न होने के कारण कर्मचारियों ने उन्हें करनाल रेफर कर दिया। जब वे करनाल पहुंचे तो करनाल अस्पताल ने उन्हें दोबारा घरौंडा में इलाज करवाने भेज दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि वे मेडिकल करवाने के लिए करनाल और घरौंडा भटकते रहे। सुबह करीब 11 बजे उनका मेडिकल हुआ।
विज्ञापन

गांव गढ़ीभरल में दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचना मिली है। अभी तक किसी पक्ष की तरफ से शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज कुमार, थाना प्रभारी घरौंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed