फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Civil hospital lights will no longer go off

Karnal News: नागरिक अस्पताल की बत्ती अब नहीं होगी गुल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Civil hospital lights will no longer go off
- प्रबंधन ने ट्रांसफार्मर में आ रही दिक्कतों को कराया दुरुस्त, मरीजों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। नागरिक अस्पताल की बत्ती अब गुल नहीं होगी क्योंकि कई दिनों से अस्पताल के ट्रांसफार्मर में आ रही समस्या को प्रबंधन ने दुरुस्त करवा दिया है। करीब 10-12 दिनों से लगातार नागरिक अस्पताल में बिजली के कट लग रहे थे। जिससे अस्पताल में आए मरीजों को इलाज करवाने के लिए कई बार आना पड़ रहा था।
नागरिक अस्पताल के प्रधान चिकित्सा अधिकारी डाॅ. बलवान सिंह ने बताया कि कई दिनों से अस्पताल में बिजली के कट लग रहे थे। जिसके बाद बिजली के फाल्ट की जांच कराई गई। जिसमें ट्रांसफार्मर के एक पार्ट में कुछ कमी मिली। जिसे शनिवार को दुरुस्त करवा दिया गया है। अब अस्पताल में आने वाले मरीजों के बिना किसी रुकावट के एक्स-रे, ईसीजी, अल्ट्रासाउंड व सीटी स्कैन हो सकेंगे। इसके अलावा मरीजों के मुख्य व मिनी लैब में होने वाले टेस्टों की रिपोर्ट भी उचित समय पर मिल सकेंगी।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में रोजाना आ रही बिजली कट की समस्या को अमर उजाला ने 24 मई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए फाल्ट चेक करवाते हुए ट्रांसफार्मर में आ रही समस्या को दुरुस्त करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीटी स्कैन केंद्र को जल्द मिलेगा वर्क स्टेशन
पीएमओ डॉ. बलवान सिंह ने बताया कि नागरिक अस्पताल के परिसर में स्थापित सीटी स्कैन केंद्र में लगी सीटी स्कैन मशीन का वर्क स्टेशन कई सालों से बंद पड़ा है। जिससे सीटी स्कैन करने में डॉक्टरों व स्टाफ को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में डॉक्टरों व स्टाफ की समस्या को समझते हुए जल्द नया वर्क स्टेशन मंगवाया जाएगा। जिससे मरीजों को सीटी स्कैन की उचित रिपोर्ट जल्द मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed