फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Christmas celebrations are in full swing, with the church all decked up.

Karnal News: छाया क्रिसमस का उल्लास, चर्च सजकर तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Christmas celebrations are in full swing, with the church all decked up.
 क्रिसमस के उपलक्ष्य में द चर्च ऑफ एसेंशन को  सुंदर लाइटों से सजाया गया। बुधवार शाम को यहां बच्
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। क्रिसमस में केवल एक दिन बाकी है। शहर में क्रिसमस का उल्लास छाया हुआ है। चर्च सजा दिए गए हैं। बाजार भी त्योहार की खरीदारी से चमक रहे हैं। हर दूसरी दुकान पर क्रिसमस की सजावट के लिए सामान और उपहार सजे हुए हैं।
वीरवार को क्रिसमस का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। चर्च में प्रार्थना कर लोग सभी की खुशहाली की दुआ मांगेंगे। शहर में उल्लास छाया हुआ है। मंगलवार रात को ही सभी गिरजाघरों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजा दिया गया था। रेलवे रोड स्थित द चर्च आफ एसेंसन भी सजकर तैयार है। विशेष प्रार्थना सभा के लिए तैयारियां कर ली गई हैं। प्रार्थना हाल को अलग से सजाया गया है। बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
विज्ञापन

इधर क्रिसमस पर्व के लिए बाजार में सजावटी सामानों की बिक्री बढ़ गई है। चर्च, स्कूलों, मॉल्स के साथ-साथ घरों को सजाने के लिए लोग तरह-तरह के क्रिसमस से संबंधित सजावट का सामान खरीद रहे हैं। रेड, व्हाइट और ग्रीन थीम वाले सामानों से बाजार सजे हुए हैं। मॉडल टाउन के दुकानदार सुमित ने बताया कि बाजार में क्रिसमस ट्री, ट्री लाइट्स, स्टार, सांता क्लॉज की मूर्तियां, क्रिसमस रिंग, स्नोमैन, एंजेल डॉल, बेल्स, क्रिसमस बॉल्स का सेट आदि खूब बिक रहे हैं। पिछले साल के मुकाबले सजावट के सामान की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली से मंगवाया विशेष सामान
कुंजपुरा रोड के दुकानदार पारस ने बताया कि अधिकतर सजावटी सामान दिल्ली के सदर बाजार, करोल बाग और चांदनी चौक से मंगाया गया है। इसके अलावा कुछ सामान चीन निर्मित भी है, जो थोक व्यापारियों के माध्यम से दिल्ली से आता है। कर्ण गेट बाजार के दुकानदार अमित कुमार ने बताया कि क्रिसमस से पहले ही सजावटी सामान की अच्छी बिक्री हो गई है। एलईडी लाइट्स और छोटे टेबल डेकोर की मांग ज्यादा है।

ये है सजावट का सामान
- छोटी लाइट्स 100-300 रुपये तक में। बड़ी और मल्टीकलर एलईडी लाइट्स 500-1500 में।
- क्रिसमस ट्री की कीमत आकार के अनुसार है। 800 से 7000 रुपये तक में उपलब्ध हैं।
- सेंटा क्लॉज और स्नोमैन की डमी 300 से 2000 रुपये तक में बिक रही हैं।
---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed