Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Choking in the cold 15 asthma patients are being admitted to the emergency room every day

Karnal News: सर्दी में घुट रहा दम… इमरजेंसी में रोजाना भर्ती हो रहे 15 अस्थमा के मरीज

Tue, 30 Dec 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 30 Dec 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Choking in the cold 15 asthma patients are being admitted to the emergency room every day
डॉ. प्रदीप
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कड़ाके की ठंड और घना कोहरा अस्थमा रोगियों की सांसों पर भारी असर डाल रहा है। हालात यह हैं कि जिला नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में इन दिनों सांस रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ गई है। रोजाना औसतन 20 से 25 मरीज अस्थमा की समस्या लेकर इमरजेंसी में ऑक्सीजन लेने पहुंच रहे हैं, जबकि 10 से 15 मरीज गंभीर हालत के कारण भर्ती हो रहे हैं।
नागरिक अस्पताल से सांस रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप के अनुसार, सुबह और देर रात के समय सांस लेने में परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है। कोहरे के कारण हवा में नमी और प्रदूषक तत्व लंबे समय तक बने रहते हैं, जिससे फेफड़ों पर सीधा असर पड़ता है। इमरजेंसी में पहुंचने वाले कई मरीजों को तेज घबराहट, सीने में जकड़न, लगातार खांसी और सांस फूलने की शिकायत रहती है। कोहरे और प्रदूषण के बीच सांस की दिक्कत के मामले दो गुना तक बढ़ गए हैं।
विज्ञापन




डॉ. प्रदीप ने बताया कि ठंड के बीच कोहरा सांस नली में सूजन पैदा कर देता है। इससे हवा का प्रवाह बाधित होता है और मरीज को ऑक्सीजन लेने में दिक्कत आती है। खासतौर पर अस्थमा, सीओपीडी, एलर्जी और फेफड़ों की पुरानी बीमारी से जूझ रहे मरीजों में अटैक का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। कई मामलों में मरीजों को तुरंत ऑक्सीजन सपोर्ट देना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बुजुर्ग और बच्चे सबसे अधिक प्रभावित
इमरजेंसी में आने वाले मरीजों में बुजुर्ग, बच्चे और पहले से सांस रोग से पीड़ित लोग सबसे ज्यादा हैं। डॉक्टरों का कहना है कि बुजुर्गों में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने और बच्चों की सांस नलिकाएं संवेदनशील होने के कारण ठंड का असर जल्दी दिखाई देता है। कुछ मरीजों की हालत इतनी गंभीर हो रही है कि उन्हें हायर सेंटर रेफर करना पड़ रहा है।




दवाइयां लने में लापरवाही पड़ रही भारी
सांस रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप के अनुसार, ठंड के मौसम में दवाइयां लेने में की गई जरा-सी लापरवाही मरीज की हालत बिगाड़ रही है। कई मरीज नियमित इनहेलर या दवा छोड़ रहे हैं, जिसका सीधा असर उनकी सांस पर पड़ रहा है। बिना डॉक्टर की सलाह दवा बंद करना खतरनाक हो सकता है। डॉक्टरों का कहना है कि अगर सांस लेने में अचानक ज्यादा परेशानी, सीने में दर्द, तेज घबराहट या ऑक्सीजन की कमी महसूस हो, तो बिना देर किए तुरंत अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचें।


ये उपाय जरूरी-
सुबह-शाम कोहरे में बाहर निकलने से बचें।
मास्क का नियमित इस्तेमाल करें।
ठंडी हवा से सीधे संपर्क में न आएं।
धूम्रपान से पूरी तरह दूरी बनाएं।
सांस की पुरानी बीमारी के मरीज दवाइयां नियमित लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed