{"_id":"684c8d56337ddb28a90b85b9","slug":"children-of-policemen-will-get-scholarship-for-studying-abroad-dgp-karnal-news-c-18-knl1008-669233-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश में पढ़ाई के लिए पुलिसकर्मियों बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति : डीजीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश में पढ़ाई के लिए पुलिसकर्मियों बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति : डीजीपी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल/मधुबन। प्रदेश में पुलिसकर्मियों के मेधावी बच्चों को विदेश में पढ़ाई करने के लिए अब हरियाणा पुलिस भी छात्रवृत्ति देगी। पुलिस कल्याण कोष से यह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इसके अलावा खेल प्रतिभा को निखारने के लिए बच्चों को अवार्डी खिलाड़ियों से प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। यह निर्णय शुक्रवार को हरियाणा पुलिस की बी स्तरीय कल्याण सभा में हुआ।
हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन में हुई सभा की अध्यक्षता डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने की। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों और उनके बच्चों से जुड़ी योजनाओं संबंधित कई निर्णय लिए। डीजीपी ने छात्रवृत्ति के अलावा कल्याण सभा में ड्यूटी पर शहीद होने वाले जवान के अंतिम संस्कार व क्रियाक्रम पर होने वाला खर्च भी कल्याण कोष से देने के सुझाव को भी पास किया।
उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस में कई वर्षों पहले हरियाणा पुलिस ने डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूलों की पहल की गई थी जिसका उद्देश्य पुलिस कर्मचारियों के बच्चों को सस्ती व अच्छी शिक्षा मुहैया कराना था। आज प्रदेश की विभिन्न इकाइयों में 22 डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल सफलतापर्वूक चल रहे हैं जिसमें पुलिस कर्मचारियों के अलावा आमजन सहित 24 हजार से अधिक बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। हजारों शिक्षकों को रोजगार के अवसर भी मिलें हैं।
विज्ञापन
हरियाणा सशस्त्र पुलिस मधुबन करनाल की ओर से दिए सुझाव पर डीजीपी ने कहा कि जिन पुलिस कर्मचारियों के बच्चों में खेल प्रतिभा है, उनकी प्रतिभा का उभारने के लिए खेल गुणवत्ता प्रशिक्षण और प्रतियोगिता के अवसर प्रदान किए जाएंगे। यह पहल भी डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूलों की पहल जैसी ही है। इससे हमें विभिन्न खेलों के प्रतिभावान खिलाड़ी मिलेंगे।
बैठक में अकादमी के निदेशक डॉ. अरशिंद्र सिंह चावला, सोनीपत की पुलिस आयुक्त ममता सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशासन एवं आधुनिकीकरण अमिताभ सिंह ढिल्लों, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था एवं अपराध संजय कुमार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गुप्तचर विभाग सौरभ सिंह, हिसार रेंज के एडीजीपी केके राव, गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त एडीजीपी विकास अरोड़ा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
आवासीय सुविधा सहित कई बिंदुओं पर चर्चा
डीजीपी ने पुलिस कर्मचारियों के लिए आवासीय सुविधा, दुर्घटना में मृतक पुलिस कर्मचारियों के लिए राशि, पुलिस कर्मचारियों के बच्चों के लिए कौशल प्रशिक्षण, पदोन्नति व पुलिस कर्मचारियों को अपने निजी आवास के लोन की सुविधा उपलब्ध कराने और मधुबन परिसर व पंचकुला में नए आवासीय भवन बनाने आदि बिंदुओं पर भी चर्चा की। सैनिकों के कल्याण से संबंधित सर फिल्लीप चैटवुड द्वारा लिखी गई कुछ पंक्तियों को विशेषरूप से डिस्पले स्क्रीन पर प्रदर्शित किया गया कि आपके देश की सुरक्षा, सम्मान और कल्याण हमेशा और हर बार सर्वप्रथम है, फिर है आपके सैनिक का सम्मान, कल्याण और सुविधा, आपकी अपनी सुविधा, आराम और सुरक्षा हमेशा और हर बार आखिर में आते हैं।