फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Child missing from Rajya Bal Bhavan

राज्य बाल भवन से बच्चा लापता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Child missing from Rajya Bal Bhavan
करनाल। हरियाणा राज्य बाल भवन से एक बच्चे के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हरियाणा राज्य बाल भवन के प्रबंधक ने बताया कि इंद्री खंड के एक गांव का बच्चा उनकी संस्था में रहता था। उसके चाचा द्वारा सही परवरिश नहीं करने पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी की टीम ने बच्चे को रेस्क्यू करके जिला बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुति किया। 12 जनवरी को समिति के आदेश पर उसे संस्था में छोड़ा गया ताकि बच्चे की देखभाल, सुरक्षा और पढ़ाई आदि हो सके लेकिन बच्चा संस्था के पास नहीं रहना चाहता था। उन्होंने बताया कि 13 और 17 जनवरी को बच्चे की काउंसिलिंग भी कराई गई। उस दौरान भी बच्चे ने चाचा के पास गांव में रहने की बात कही। बुधवार को बच्चा संस्था से अचानक कहीं निकल गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed