फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Chief Minister will reach Karnal today on a two day tour

Karnal News: मुख्यमंत्री आज दो दिन के दौरे पर पहुंचेंगे करनाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 02:49 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister will reach Karnal today on a two day tour
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को एक बार फिर करनाल के दौरे पर आ रहे हैं। ये उनका दो दिवसीय दौरा होगा। इसमें वह वार्डो में जाकर सीधे जनता से संवाद करेंगे। इससे पहले भी तीन व चार जून को उन्होंने वार्डों में जाकर लोगों से सीधा संवाद किया था। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने शनिवार को सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से कार्यक्रम स्थलों का दौरा किया।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को करनाल पहुंचकर वार्ड नंबर 6, 7, 16 और 17 जाएंगे। यहां के लोगों के साथ बैठकर उनसे जनसंवाद करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शनिवार को एसपी शशांक कुमार सावन व अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने अधिकारियों के साथ वार्ड नंबर 17 में आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थल सामुदायिक केंद्र शिव कॉलोनी का दौरा किया। इस मौके पर नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर राजेश अग्घी व पार्षद जोगिंद्र शर्मा ने कार्यक्रम की जानकारी दी।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 16 में आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थल एसपीएस कॉन्वेंट स्कूल हांसी रोड में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां पार्षद रजनी परोचा ने कार्यक्रम की रूप रेखा बताई। वार्ड नंबर छह में कार्यक्रम स्थल रोड धर्मशाला रामदेव कॉलोनी का निरीक्षण किया। यहां पर पार्षद नीलम देवी के प्रतिनिधि राजेंद्र सिरसी ने कार्यक्रम से अवगत कराया। वार्ड नंबर सात के लोगों के लिए आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थल सेवा समिति का दौरा किया और वहां पर प्रबंधों का जायजा लिया। दौरे में एसडीएम अनुभव मेहता, जिला परिषद के सीईओ गौरव कुमार, उप-पुलिस अधीक्षक वीर सिंंह व अजित तोमर, नगर निगम के कार्यकारी अभियंता सतीश शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed