फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Chief administrator raided Ghid Mandi, fear of getting big rigging

घीड़ मंडी में मुख्य प्रशासक ने मारा छापा, बड़ी हेराफेरी मिलने की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 02:45 AM IST
विज्ञापन
Chief administrator raided Ghid Mandi, fear of getting big rigging
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

कुंजपुरा/करनाल। कुंजपुरा अनाज मंडी से संबद्ध उप अनाज मंडी घीड़ में बड़ी गड़बड़ी की सूचना पर हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक विनय सिंह ने क्षेत्रीय प्रशासक आदि अधिकारियों के साथ सोमवार को छापा मारा है। देर रात तक जांच जारी थी लेकिन यहां लिफ्टिंग और उपलब्ध धान में भारी अंतर पाया गया है। जिससे फर्जी गेटपास के जरिये धान खरीदे जाने की आशंका प्रबल हो गई है। फिलहाल अभी स्टॉक मिलान की कार्रवाई चल रही है लेकिन मंडी अधिकारियों कर्मचारियों पर गाज गिरना लगभग तय माना जा रहा है। टीम ने सोमवार को दो राइस मिलों की भी चेकिंग की। मंडी क्षेत्र के सभी नौ राइस मिलों की चेकिंग की जाएगी।
सूचना मिली थी कि बिना ऑनलाइन शेड्यलिंग के कुंजपुरा अनाज मंडी से संबद्ध उप अनाज मंडी घीड़ में अपंजीकृत किसानों, बाहरी किसानों से बड़े पैमाने पर धान की खरीद की जा रही है। सूचना यह भी थी कि यहां राइस मिलर्स ने बड़े पैमाने पर मंडी कर्मियों से मिलकर बिना गेटपास के ही धान खरीद लिया है। इस पर मुख्य प्रशासक विनय सिंह ने सोमवार को घीड़ अनाज मंडी में छापा मार दिया। जिससे यहां हड़कंप मच गया। विनय सिंह तो चले गए लेकिन क्षेत्रीय प्रशासक गगनदीप सिंह, जिला विपणन एवं प्रवर्तन अधिकारी ईश्वर राणा आदि के साथ जांच शुरू कर दी है। गगनदीप सिंह ने बताया कि अभी जांच चल रही है, इसलिए स्पष्ट कुछ भी कहना अभी मुश्किल है लेकिन प्रथम दृष्टया खरीदा गया जितने धान का उठान किया गया है, जितना शेष मंडी में होना चाहिए, उसमें बड़ा अंतर पाया गया है। मंडी में स्टॉक कम मिला है। फिलहाल खरीद एजेंसियों से भी लिफ्टिंग का रिकॉर्ड मांगा जा रहा है। इसका सत्यापन किया जा रहा है। इसके अलावा यहां के तिरुपति राइस मिल व एसआर राइस मिल में छापामार कर चेकिंग की गई है लेकिन राइस मिलों में अभिलेखों के आधार पर माल पूरा पाया गया है। घीड़ अनाज मंडी क्षेत्र के सभी नौ राइस मिलों की चेकिंग की जाएगी। कुछ राइस मिलों की चेकिंग एसडीएम आदि अधिकारी भी कर रहे हैं। जांच पूरी होने पर रिपोर्ट मुख्य प्रशासक को भेजी जाएगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

इधर, चर्चा है कि मंडी में धान की खरीद में भारी हेराफेरी का मामला सामने आया है। हरियाणा सरकार के आदेश के विपरीत बाहरी राज्यों के किसानों को भी स्थानीय किसानों के नाम गेटपास पर धान खरीद लिया गया है। फिलहाल तो सच्चाई तो जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेगी। फिलहाल तो विभागीय अधिकारियों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है। इस संबंध में मार्किटिंग बोर्ड के क्षेत्रीय प्रशासक गगनदीप से दो बार फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। इसके बाद कुंजपुरा एवं घीड़ अनाज मंडी के मार्केट कमेटी सचिव अनिल कुमार से फोन पर सम्पर्क किया गया तो उन्होंने 5 मिनट बाद वापस फोन करने की बात कहते फोन काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed