फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Chhath festival begins with bathe, today will be Kharna

नहाय खाय के साथ छठ पर्व का आगाज, आज होगा खरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Chhath festival begins with bathe, today will be Kharna
Chhath festival begins with bathe, today will be Kharna - फोटो : Kaithal
छठ पूजा महापर्व सोमवार को नहाय खाय के साथ शुरू हो गया। चार दिवसीय पर्व के पहले दिन श्रद्धालुओं ने स्नान कर विधि विधान से पूजन के बाद प्रसाद ग्रहण किया। मंगलवार को खरना होगा, जिसमें पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालु खीर का प्रसाद ग्रहण करेंगे। फिर बुधवार की शाम को पहला और वीरवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ पर्व संपन्न होगा।
विज्ञापन

छठ पर्व में नहाय-खाय के साथ ही व्रती बिस्तर पर सोना त्याग कर जमीन पर सोना शुरू कर देते हैं और व्रत संपन्न होने तक बिस्तर पर नहीं सोते। इन चार दिन तक व्रती के घर के सभी सदस्यों को संयम रखना पड़ता है और लहसुन-प्याज तक वर्जित रहता है। मंगलवार को दूसरे दिन कार्तिक शुक्ल पंचमी को व्रतधारी दिनभर का उपवास रखने के बाद शाम को भोजन करते हैं। वहीं खरना का प्रसाद लेने के लिए आस-पास के सभी लोगों को भी आमंत्रित किया जाता है। प्रसाद के रूप में गन्ने के रस और गुड़ की खीर बनाई जाती है। साथ ही घी चुपड़ी रोटी बनाई जाती है। इसमें नमक या चीनी का उपयोग नहीं किया जाता है। इस दौरान पूरे घर की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed