फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Chemical reaction questions were easy, numericals were troubling.

Karnal News: रासायनिक अभिक्रिया प्रश्न आसान, न्यूमेरिकल ने किया परेशान

Fri, 13 Mar 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 13 Mar 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Chemical reaction questions were easy, numericals were troubling.
परीक्षा देकर आते विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा बोर्ड के 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने वीरवार को विज्ञान विषय की परीक्षा दी। केंद्रों से परीक्षा देकर बाहर आते अधिकांश विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र का स्तर मध्यम बताया। केमिस्ट्री के प्रश्नपत्र में जहां रासायनिक अभिक्रिया, धातु-अधातु, कार्बन यौगिक और आवर्त सारणी से जुड़े प्रश्न विद्यार्थियों को अपेक्षाकृत आसान लगे। वहीं भौतिकी खंड में विद्युत धारा, परिपथ और न्यूमेरिकल आधारित प्रश्न कठिन रहे।
जिले के 77 परीक्षा केंद्रों पर गुरुवार को करीब 14,433 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा को लेकर सुबह से ही विभिन्न केंद्रों के बाहर विद्यार्थियों की चहल-पहल रही। केंद्रों के आसपास के क्षेत्र में किसी को नहीं आने दिया गया। कई विद्यार्थी परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले ही केंद्रों पर पहुंच गए थे। केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भी मौजूदगी देखने को मिली। प्रशासन की ओर से परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा और निगरानी के विशेष इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन


कम रोशनी में दे रहे थे परीक्षा, बदलवाया बल्ब
परीक्षा के दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारियों और उड़नदस्ता टीम ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। कहीं भी नकल का मामला सामने नहीं आया। उड़नदस्ता टीम ने शहर के चार परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण किया। इसमें गोंदर, बस्तली, मंजूरा और निसिंग के राजकीय स्कूल शामिल रहे। तीन केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं ठीक रही लेकिन इनमें से मंजूरा के राजकीय विद्यालय में एक कमरे में कम रोशनी में बच्चे पेपर दे रहे थे। उड़नदस्ता टीम इंचार्ज सुरेश सैनी ने नया बल्ब मंगवाया और लगवाया। इसके अलावा, टीम ने बच्चों के प्रश्न पत्रों पर रोल नंबर और कोड भी जांचे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



अभ्यास में किए थे सवाल
नेहा ने बताया कि केमिस्ट्री में रासायनिक अभिक्रिया के प्रकार और धातुओं की अभिक्रियाशीलता पर प्रश्न आए थे, जो पहले भी अभ्यास में किए थे।
कार्बन यौगिक सरलप्रिंस ने कहा कि पेपर में कार्बन यौगिक से जुड़े प्रश्न और उनके गुण लिखने को कहा गया था, जो अपेक्षाकृत सरल लगे। अन्य थोड़ा कठिन थे।

गुणों की तुलना आसान
अनुज ने बताया कि धातु-अधातु के गुणों की तुलना और रासायनिक अभिक्रिया लिखने से जुड़े सवाल आसान रहे। न्यूमेरिकल कठिन थे।

सीधे किताब से थे प्रश्न
प्रवीण ने कहा कि केमिस्ट्री में कार्बन यौगिक, रासायनिक अभिक्रिया और आवर्त सारणी से जुड़े प्रश्न आए थे, जो सीधे किताब से थे।

सभी केंद्रों पर नकल रहित परीक्षा हुई। केंद्रों के आसपास के क्षेत्र पर भी पूरी निगरानी रखी गई। -अशोक कुमार, परीक्षा अधीक्षक, हरियाणा बोर्ड




- सवाल हल करने में ज्यादा समय लग गया



सिदकप्रीत ने बताया कि केमिस्ट्री में रासायनिक अभिक्रिया से संबंधित समीकरण लिखने और धातु-अधातु के गुणों से जुड़े प्रश्न आए थे, जो सीधे सिलेबस से थे इसलिए आसानी से हो गए। वहीं भौतिकी में विद्युत धारा से जुड़े न्यूमेरिकल और ओम के नियम पर आधारित सवाल हल करने में थोड़ा ज्यादा समय लग गया।




- कार्बन यौगिक के गुण से जुड़े सवाल आसान



परी ने कहा कि कार्बन यौगिक के गुण और उनके उपयोग से जुड़े सवाल अपेक्षाकृत आसान थे। आवर्त सारणी में तत्वों की स्थिति और गुणों पर भी प्रश्न आया था। भौतिकी में विद्युत परिपथ बनाकर समझाने और उससे जुड़े न्यूमेरिकल प्रश्न थोड़े सोचने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed