फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Cheating of lakhs in the name of sending to America

अमेरिका भेजने के नाम पर लाखों की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Cheating of lakhs in the name of sending to America
करनाल। गांव ख्वाजा अहमद निवासी एक व्यक्ति ने करनाल के सेक्टर 9 निवासी एक व्यक्ति पर भांजे को विदेश भेजने के नाम पर कई लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गुरदीप सिंह निवासी गांव ख्वाजा अहमद जिला करनाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने भांजे विनय कुमार को अमेरिका भेजना चाहता था। उसकी मुलाकात आरोपी नीरज गर्ग, मोती लाल निवासी सेक्टर-6 से हुई। उसने बताया कि वे विदेश भेजने का काम करते हैं। उन्होंने भांजे को अमेरिका भेजने के नाम के 35 लाख रुपये मांगे। 12 मार्च को उन्होंने आरोपियों को पांच लाख रुपये और दस्तावेज भी दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने अमेरिका की फ्लाइट बताकर उन्होंने 25 लाख रुपये की और मांग की। उनके पास इतनी मोटी रकम नहीं थी तो उन्होंने पहले 14 लाख रुपये आरोपी को दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने उसके भांजे को दुबई भेज दिया। इसके बाद उन्होंने वहां से 8 लाख रुपये मांगे तो उन्होंने वह भी आरोपियों को दे दिए। आरोपियों ने कहा था कि वह दुबई से उसे अमेरिका भेज देंगे लेकिन वह अभी तक दुबई फंसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed