फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Cheated Rs 1.29 lakh by luring Rs 12 lakh

30. 12 लाख रुपये का लालच देकर 1.29 लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 03:33 AM IST
विज्ञापन
Cheated Rs 1.29 lakh by luring Rs 12 lakh
शातिर ठग ने इनाम में 12 लाख रुपये का लालच देकर एक व्यक्ति से 1.29 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में शिव कॉलोनी निवासी प्रवीन कुमार ने बताया कि उसके पास एक मोबाइल नंबर से कॉल आई। एक महिला ने खुद को सरकारी अधिकारी बताते हुए 12 लाख रुपये इनाम निकलने के बारे में बताया और उससे बैंक खाते की भी जानकारी ले ली। आरोपियों ने उसके व्हाट्सएप पर एक पत्र भेजा जिसमें आरबीआई की मोहर लगी हुई थी और उस पर 1170793 रुपये लिखे हुए थे। आरोपियों ने उससे कहा कि एक लाख 10 हजार रुपये जमा कराने के बाद ही उसे ये रकम मिलेगी। उसने आरोपियों को अलग अलग समय में 1.29 लाख रुपये दे दिए लेकिन उसे इनाम के 11.70 लाख रुपये नहीं मिले। तब उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed