फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Cheated of two lakh rupees in the name of getting a job

Karnal News: नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Cheated of two lakh rupees in the name of getting a job
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। पति की लिपिक की नौकरी लगवाने के नाम पर महिला से दो लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत गृह मंत्री अनिल विज से की है। जिसके बाद इंद्री थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वार्ड-13 गुढा गांव निवासी बबली ने इंद्री थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि छापर गांव इंद्री निवासी रंजन सैनी ने दिसंबर 2018 में उसके पति की लिपिक की नौकरी लगवाने के लिए उससे और उसके पति से घर आकर दो लाख पांच हजार रुपये लिए थे। इसके बाद वह उसके पति की पढ़ाई के सारे प्रमाणपत्र की प्रतियां भी साथ लेकर गया था। उसके बाद पति ने आरोपी रंजन सैनी से कई बार संपर्क किया, लेकिन आरोपी पति को दिलासा देता रहा कि वह उसकी नियुक्ति करवा देगा।
विज्ञापन

जब वे कुछ लोगों को लेकर उसके पास गए तो उसने ब्याज देने की बात कही, लेकिन बाद में उसने ब्याज देने से भी मना कर दिया। 11 जुलाई 2022 को उसके पति की मौत हो गई। उसके दो बच्चे हैं। ऐसे में अब उसका कोई सहारा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed