फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Cheated of Rs 28.40 lakh by claiming to be maternal uncle's son

Karnal News: मामा का बेटा बताकर ठगे 28.40 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 02:30 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 28.40 lakh by claiming to be maternal uncle's son
करनाल। खुद को अमेरिका में रहने वाले मामा का बेटा बताकर एक व्यक्ति से 28.40 लाख रुपये ठग लिए। घरौंडा के गुढ़ा गांव निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वह दूध बेचने का काम करता है। 24 जुलाई को उसके पास फोन आया। आरोपी ने कहा कि वह अमेरिका से उसके मामा का बेटा संजीव बोल रहा है। कहा कि उसका जानकार हर्षित मुंबई एयरपोर्ट पर है, हर्षित की मां की तबीयत काफी खराब है। ऐसे में उसे 1.70 लाख रुपये की जरूरत है।
विज्ञापन

आरोपी ने फिर कहा कि उसने 9.20 लाख का चेक तुम्हारे खाते में लगा दिया है। एक दो-दिन में रकम खाते में पहुंच जाएगी। आरोपी ने चेक की फर्जी रसीद भी पीड़ित के मोबाइल पर भेज दी। इसके बाद पीड़ित आरोपी के झांसे में आ गया। अगले दिन 25 जुलाई को पीड़ित के पास फिर कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को क्राइम ब्रांच से बताया और पीड़ित को अपने खाते से 3.50 लाख रुपये निकालने को कहा। वहीं, पीड़ित ने आरोपी को अलग-अलग दिनों में 28.40 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। जबकि पीड़ित के खाते में कोई रकम नहीं भेजी गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed