{"_id":"6625a6f21820a86b1a0cd616","slug":"cheated-of-rs-22-lakh-in-the-name-of-sending-abroad-karnal-news-c-18-knl1008-372833-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: विदेश भेजने के नाम पर 22 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: विदेश भेजने के नाम पर 22 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
- युवक ने जमीन बेचकर दी थी थी रकम
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। इग्लैंड का वीजा लगवाने के नाम पर एक युवक से 22 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। युवक ने अपनी जमीन बेचकर एजेंट को यह रकम दी थी लेकिन एजेंसी ने उसे फर्जी वीजा थमा दिया। अब एजेंट रुपये देने से मना कर रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में ओगंध गांव निवासी कुनाल शर्मा ने बताया कि उसे गांव के ही युवक रवि ने बताया कि पंकज मान व सिद्धार्थ धोनी विदेश भेजने का काम करते हैं। इसके बाद वह इन एजेंटों से मिला। इन्होंने इग्लैंड भेजने की एवज में 22 लाख रुपये मांगे। वह उनकी बातों में आ गया और आरोपियों ने वीडियो कॉल कर वीजा दिखाया। वीजा देखकर उसने 22 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए लेकिन बाद में पता चला कि वह फर्जी वीजा था।
इसके बाद उसने आरोपियों से रुपये मांगने शुरू कर दिए। आरोपियों ने कहा चिंता मत कर तुझे इग्लैंड भेज देंगे। उन्होंने रुपये वापस नहीं दिए और 28 अगस्त 2022 को दुबई भेज दिया। वहां चार महीने रखा। इसके बाद वह झूठ बोलते रहे कि इग्लैंड भेज देंगे। इसके बाद वह भारत वापस आ गया। भारत वापस आने पर पता चला कि एजेंट पंकज मान तो जेल में है।
विज्ञापन
इसके बाद वह पंकज मान के रिश्तेदार आदित्य काजल के घर जाकर मिला तो उसने भी टरका दिया और कहा कि पंकज मान जैसे ही जेल से बाहर आएगा तुम्हारे रुपये मिल जाएंगे। जब पंकज मान जेल से बाहर आया तो उसने दो चेक दिए। जब मैंने एक चेक बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया। दोनों एजेंटों और रवि व आदित्य ने उसे धोखे में रखा। अब रुपये वापस करने से इनकार कर रहे हैं।