{"_id":"667cc16cd4c77ede2e0557f8","slug":"cheated-of-rs-11-lakh-on-the-pretext-of-making-profit-karnal-news-c-18-knl1008-418030-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मुनाफा कमाने के बहाने 11 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मुनाफा कमाने के बहाने 11 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर एक व्यक्ति से 11 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित को पहले मुनाफे का लालच दिया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी शिकायत में असंध निवासी कमल मेहता ने बताया कि उसके पास व्हाट्सएप पर एक जेएम ग्लोबल के नाम से ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के लिए विज्ञापन आया। जिसमें अच्छा मुनाफा होने का लालच दिया गया था।
22 मई को वह एक ग्रुप में जुड़ गया। उन्होंने एक एप डाउनलोड कराया और एक खाता खुलवाया। जिसमें पहली एंट्री 25 हजार रुपये की कराए। इसके बाद ग्रुप में प्रतिदिन अच्छा मुनाफा देखकर वह रुपये लगाता रहा। पहले उसने अलग-अलग समय में 7.79 लाख रुपये लगा दिए। एप में उसके खाते में 41 लाख रुपये की राशि दिखा रहा था। इसके बाद 10 जून को जब उसने कहा कि वह यह राशि निकालना चाहता है तो आरोपियों ने 10 प्रतिशत कमीशन के नाम पर 3.30 लाख रुपये और ले लिए। इस तरह आरोपियों ने 11 लाख 9 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। अब आरोपी इनकम टैक्स के नाम पर 9.90 लाख रुपये और मांग रहे हैं।