फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Charges, transfer of checks, bank employees, to accounts, of another, commotion, karnal

बैंक कर्मचारियों पर चेक दूसरे के खाते में ट्रांसफर करने का आरोप, हंगामा

Tue, 16 May 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Tue, 16 May 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
पीएनबी बैंक में एक लाख रुपए का चेक किसी अन्य खाते में ट्रांसफर होने पर व्यापारियों ने बैंक परिसर में जमकर हंगामा किया और बैंक अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप लगाए। इसके चलते व्यापारियों व बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन


मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को शांत किया। बैंक प्रबंधक व व्यापारी ने मामले की शिकायत पुलिस में की है। श्याम ट्रेडिंग कंपनी के मालिक नरेश कुमार के उनकी फर्म के नाम से पीएनबी बैंक में दो करंट अकाउंट है। नरेश कुमार ने बताया कि गत 6 मई को उसने पीएनबी बैंक में एक लाख रुपए का चेक फर्म के एक खाते से दूसरे खाते में ट्रांसफर करने के लिए जमा करवाया था। जबकि वह चेक किसी अज्ञात व्यक्ति के खाते में क्लियर हुआ है। चेक क्लियरेंस की जानकारी लेने के लिए नरेश कुमार मंडी के अन्य व्यापारियों के साथ बैंक पहुंचें थे, लेकिन बैंक मैनेजर की बातों से असंतुष्ट व्यापारियों का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया और बैंक परिसर में जमकर हंगामा किया। इसी बीच व्यापारियों और बैंक कर्मियों में जमकर कहासुनी हुई। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को शांत किया।
विज्ञापन


मिलीभगत से ट्रांसफर हुआ चेक-
मंडी व्यापारियों का आरोप है कि सीसीटीवी फुटेज के अनुसार बैंक से चेक किसी व्यक्ति ने चुराया है और चेक के साथ छेड़छाड़ कर बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों से मिलीभगत करके चेक की राशि ट्रांसफर की है। इतना ही नहीं, चेक क्लियर होने के एक घंटे बाद ही सारा पैसा अकाउंट से उक्त व्यक्ति ने खाते से निकलवाया भी है। व्यापारी ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस को की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेक से नहीं हुई कोई छेड़छाड़, आरोप निराधार-मैनेजर
पीएनबी बैंक प्रबंधक के मैनेजर जेके ग्रोवर ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि पूरे मामले की जांच की गई है और व्यापारी ने किसी तेजस्वी नामक व्यक्ति के नाम पर चेक ईशु किया था और चेक में किसी प्रकार की भी छेड़छाड़ नहीं की गई है। इस मामले को सुलझाने के लिए व्यापारियों को सर्कल ऑफिस भी चलने के लिए कहा गया था, लेकिन वे नही माने। मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी है और मामले की निष्पक्षता से जांच की जाएगी। साथ ही, व्यापारियों द्वारा बैंक अधिकारियों को बेवजह परेशान करने के लिए थाने में शिकायत की गई है।


अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज-
थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि घरौंडा पीएनबी बैंक के चेक ट्रांसफर मामले में व्यापारी नरेश कुमार की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed