फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Changed candidate every time, scored a hat-trick in Karnal

Karnal News: हर बार बदला प्रत्याशी, करनाल में लगाई हैट्रिक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
Changed candidate every time, scored a hat-trick in Karnal
करनाल लोकसभा सीट पर लगातार तीसरी बार खिला कमल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। पूर्व सीएम मनोहर लाल भले ही पहली बार सांसद चुने गए हों लेकिन करनाल सीट पर भाजपा ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर हैट्रिक बनाई है। इससे पहले इस सीट पर लगातार चार बार चुनाव जीतने का रिकॉर्ड कांग्रेस का ही है। हालांकि इससे पहले भी दो बार इस सीट पर जीत हासिल हो चुकी है।
इस सीट पर अब से पहले 18 सांसद रह चुके हैं। जिसमें 11 सांसद कांग्रेस के रहे हैं। वर्ष 1980 में कांग्रेस के टिकट पर पंडित चिरंजी लाल शर्मा सांसद बने, इसके बाद 1984, 1989 व 1991 में भी लगातार सांसद रहे। इसमें इस सीट पर कांग्रेस की हैट्रिक शामिल है। वर्ष 1996 के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस से ये सीट छीन ली। यहां भाजपा के ईश्वरदयाल स्वामी सांसद बने। लेकिन अगली बार 1998 के चुनाव में कांग्रेस ने फिर करनाल सीट पर कब्जा कर लिया और भजन लाल सांसद बने।
विज्ञापन

इसके बाद फिर 1999 में भाजपा के ईश्वरदयाल स्वामी ने कांग्रेस को पराजित कर सीट हथिया ली। इसके बाद कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा के जीतने का खेल चलता रहा। वर्ष 2004 में कांग्रेस के टिकट पर अरविंद शर्मा ने बाजी मार ली। उन्होंने 2009 में भी करनाल सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा। दो चुनावों में लगातार कांग्रेस की जीत के बाद वर्ष 2014 में भाजपा ने फिर वापसी की। अश्वनी चौपड़ा यहां से भाजपा के टिकट पर सांसद बने। इसके बाद 2009 में भाजपा ने फिर इस सीट पर अपना प्रत्याशी बदलकर संजय भाटिया को टिकट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय भाटिया पंजाबी बिरादरी से हैं। उन्हें मोदी लहर का भी साथ मिल गया तो 70.08 प्रतिशत मत लेकर बड़ी जीत हासिल करने में कामयाब रहे। उनकी जीत देशभर में दूसरे नंबर की सबसे बड़ी जीत साबित हुई। अब तीसरी बार भाजपा ने जीत का अंतर बड़ा होने के बावजूद संजय भाटिया को टिकट न देकर साढ़े नौ सालों तक हरियाणा के सीएम रहे मनोहर लाल को इस सीट पर उतारा। भाजपा की ये रणनीति भी कामयाब रही। प्रत्याशी भले ही अलग अलग रहे लेकिन भाजपा लगातार तीसरी बार करनाल सीट से विजय प्राप्त करने में कामयाब रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed