फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Chandigarh-Bandra train will run again from 25

चंडीगढ़-बांद्रा ट्रेन 25 से फिर चलेगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh-Bandra train will run again from 25
करनाल। चंडीगढ़-बांद्रा-चंडीगढ़ ट्रेन का संचालन 25 जुलाई से शुरू हो जाएगा। कोरोना काल में लॉकडाउन के साथ पिछले साल 22 मार्च से यह ट्रेन बंद थी। 15 महीने बाद इसका संचालन होने जा रहा है। डाउन में चंडीगढ़-बांद्रा 04540 ट्रेन 25 जुलाई से चलेगी। करनाल में बुधवार व रविवार को मिलेगी और ठहराव सुबह 7:33 बजे होगा। अप साइड में 04539 बांद्रा-चंडीगढ़ ट्रेन 26 जुलाई को चलेगी। करनाल में मंगलवार व शुक्रवार को दोपहर 12:03 बजे ठहराव का समय होगा।
विज्ञापन

यह गाड़ी दिल्ली बाईपास से होकर जाती है। करनाल से मुंबई तक सफर में यह गाड़ी करीब 24 घंटे का समय लेती है। अगले दिन सुबह यात्रियों को मुंबई पहुंचा देती है। करनाल स्टेशन के बाद पानीपत, दिल्ली कैंट और गुरुग्राम रुकेगी। करनाल से गुरुग्राम में नौकरी-पेशा लोगों का बहुत ज्यादा संख्या में आना-जाना रहता है। उनके लिए यह गाड़ी बहुत मुफीद है। जाते हुए करीब तीन घंटे का समय लेती है और वापसी में गुरुग्राम से करनाल तक करीब सवा दो घंटे का समय लेती है। माउंट आबू ब्रह्माकुमारी आश्रम के अनुयायियों को भी इस गाड़ी से फायदा होगा। एक समय में इन अनुयायियों की पुरजोर मांग पर ही करनाल में इसका ठहराव हुआ था।
विज्ञापन

हिमालय क्वीन गाड़ी चलाने की मांग
स्थानीय रेल यात्री संघ के पदाधिकारी अंशुल नारंग ने कहा यात्रियों की मांग है चंडीगढ़-बांद्रा ट्रेन को रोजाना किया जाए। लॉकडाउन से पहले भी यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन मिलती थी और अब भी दो दिन चलेगी। इसके अलावा दिल्ली-कालका हिमालय क्वीन गाड़ी को भी चलाने की मांग है। कोरोना काल से यह गाड़ी अब तक बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed