फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Chances of rain with thunder and lightning

Karnal News: गरज चमक संग बारिश के आसार

Sat, 21 Jun 2025 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 21 Jun 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Chances of rain with thunder and lightning
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। प्री-मानसूनी हवा ने हरियाणा में दस्तक दे दी है, इसके कारण 21 से 25 जून तक मौसम के मिजाज में बदलाव की संभावना है। शनिवार और रविवार को आसमान पर बादलों की आवाजाही रहेगी। कहीं-कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है। 23 से 25 जून तक कहीं मध्यम तो कही तेज बारिश के आसार हैं।
आसमान पर बादल तो पिछले पांच दिनों से लगातार छाते हैं लेकिन बारिश किए बिना ही चले जाते हैं। हर रोज किसान काले बादलों को देखकर उम्मीद लगाते हैं लेकिन शाम होते होते बादल दगा दे देते हैं। किसानों को इस समय बारिश का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन

कई किसानों ने तो धान की रोपाई शुरू कर दी है लेकिन अधिकतर किसान अभी भी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। इसका मुख्य कारण ये है कि गेहूं की कटाई से पहले ही खेतों में सिंचाई की गई थी, इसके बाद से खेत सूखे हैं। अब धान की रोपाई के लिए खेतों को अच्छी सिंचाई की जरूरत है, जो बारिश से ही संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद यदि धान की रोपाई होगी तो धान की फसल लगाने के बाद की सिंचाई करने में आसानी होगी। शुक्रवार को भी दिनभर आसमान बादल छाए रहे। कई बार ऐसा लगा कि अब बारिश होगी लेकिन एक बूंद भी नहीं गिरी।
इससे अधिकतम तापमान तो नहीं बढ़ा लेकिन हवा में आद्रता 78 प्रतिशत होने के कारण उमस से परेशानी हुई। सीएसएसआर की जिला मौसम वेधशाला में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ये सामान्य से दो और वीरवार से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

मौसम विज्ञानी डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि प्री-मानसूनी हवा तो हरियाणा में दस्तक दे चुकी है। 21 व 22 जून को कहीं कहीं बूंदाबांदी तो कहीं कहीं हल्की बारिश संभावित है। वहीं 23 से 25 जून तक कुछ स्थानों पर मध्यम तो कहीं कही तेज बारिश की भी संभावना है। तापमान में गिरावट देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed