फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Chances of rain for two days increase farmers' worries

Karnal News: दो दिन बारिश के आसार, किसानों की बढ़ी चिंता

Mon, 06 Oct 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 06 Oct 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Chances of rain for two days increase farmers' worries
मंडी में धान को सुखाने के लिए फैलाते मजदूर। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। मौसम ने रविवार को फिर करवट ली। सुबह हल्के बादल छाने के साथ करीब 21 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। मौसम विशेषज्ञ ने सोमवार से दो दिन बारिश का अनुमान जताया है। ऐसे में धान उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में धान पकाई पर है और मंडी में धान बिक्री के लिए आया है। एजेंसियां 13 दिन बाद भी खरीद तेज नहीं कर पाई हैं। धान में आज भी नमी बताकर पीछे हट रही है। ऐसे में किसानों की चिंता और बढ़ गई है।
जिले की सात मंडियों में धान खरीद कार्य चल रहा है। 77029 मीट्रिक टन की आवक हुई है। इसमें से 70870 मीट्रिक टन की खरीद की है। इसमें से सरकारी एजेंसी 673 मीट्रिक टन धान का उठान कर पाई है। यह 17.94 प्रतिशत है। मंडी में सबसे सुस्त सरकारी एजेंसियों की खरीद और उठान का कार्य चल रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर तक मंडी का निरीक्षण कर खरीद शुरू करने के लिए कह चुके हैं। इसके बावजूद एजेंसी धान में नमी बताकर पल्ला झाड़ रही हैं।
विज्ञापन

आदेश का नहीं होता पालन
किसान रमेश कुमार और हरभगवान ने बताया कि धान की फसल छह महीने में पक कर तैयार होती है। वे मंडी में उम्मीद के साथ आते हैं। यहां उनकी फसल की खरीद नहीं की जाती। अधिकारी निरीक्षण करने आते हैं और उनकी समस्या सुनकर भरोसा देकर चले जाते हैं। किसी भी अधिकारी के आदेशों का पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम का पूर्वानुमान देखकर करें कटाई
कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेष डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि रविवार को हवा की गति करीब 21 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। इससे फसल गिरने का खतरा बढ़ गया है। सोमवार और मंगलवार को बारिश का अनुमान है। किसानों को मौसम का पूर्वानुमान देखकर फसल कटाई का कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed