फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Chance of rain and hail from tomorrow

कल से बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Chance of rain and hail from tomorrow
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। पश्चिमी विक्षोभ ने एक बार फिर उत्तर-पश्चिम भारत की ओर रुख कर लिया है। जिसके चलते 22 से 24 अक्तूबर के बीच कुछ स्थानों पर हल्की और मध्यम बारिश तथा एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान के कृषि विज्ञान केंद्र स्थित जिला स्तरीय कृषि मौसम सेवा इकाई ने किसानों को सतर्क रहने को कहा है।
केंद्र के अनुसार 22 अक्तूबर की रात से करनाल क्षेत्र में मौसम परिवर्तन होगा। हवा की गति बढ़ सकती है। पूर्वानुमान के अनुसार विक्षोभ का असर इस क्षेत्र में जब पड़ेगा तो किसी भी समय 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना बनेगी।
विज्ञापन

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डा. डीएस बुंदेला के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 31.7 व न्यूनतम 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता सुबह 95 व दोपहर को 41 प्रतिशत रही। वाष्प दाब सुबह 28.7 व दोपहर को 14.1 एमएम रहा। हवा की औसत गति सुबह 1.05 व दोपहर को 4.7 किलोमीटर प्रति घंटा रही। पिछले साल 20 अक्तूबर को अधिकतम तापमान 33.2 व न्यूनतम 14.0 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed