{"_id":"6542c0e3705abc8d8701e0ba","slug":"chain-stolen-from-the-neck-of-retired-inspectors-sister-after-giving-lift-karnal-news-c-18-knl1008-254630-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: लिफ्ट देकर सेवानिवृत इंस्पेक्टर की बहन के गले से चुराई चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: लिफ्ट देकर सेवानिवृत इंस्पेक्टर की बहन के गले से चुराई चेन
विज्ञापन
- कार सवार दो महिलाओं समेत तीन लोगों ने की वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। हरियाणा पुलिस से सेवानिवृत इंस्पेक्टर राजवीर सिंह की बहन से कार सवार दो महिलाओं समेत तीन लोग लिफ्ट देने के बहाने सोने की चेन चुराकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात कार चालक व दो महिलाओं के खिलाफ चोरी व धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विकास कॉलोनी मेरठ रोड निवासी सेवानिवृत इंस्पेक्टर राजवीर सिंह ने सेक्टर-32-33 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 अक्तूबर को उसके बेटी की शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए उसकी बहन सलिंद्रो देवी पानीपत से आकर बस से मेरठ रोड चौक पर उतर गई। वहां से पैदल पूर्व विधायक की कोठी के पास पहुंची तो एक सफेद रंग की कार आई, जिसमें दो महिलाएं बैठी थी व एक व्यक्ति कार चला रहा था।
उन्होंने कार रोककर उसकी बहन से विकास कॉलोनी में छोड़ देने की बात कही। इसके बाद उसकी बहन उनकी बातों में आकर कार में बैठ गई और आरोपियों ने उसकी बहन को विकास कॉलोनी के पास ही उतार दिया। कार से उतरने के बाद बहन के गले से साढ़े तीन तोले सोने की चेन गायब थी। चेन की कीमत लगभग एक लाख रुपये थी।